अश्विन ने की मैदान पर शर्मनाक हरकत, महिला अंपायर से हुई जोरदार बहस और खुद को मारा बल्ला- VIDEO
Ravichandran Ashwin: मौजूदा तमिलनाडू प्रीमियर लीग में एक बवाल देखने को मिला है, इसमें पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का नाम है। अश्विन ने मैदान पर बवाल कर दिया और महिला अंपायर के साथ बहस भी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल आउट देने के बाद अश्विन ने रिएक्ट किया।
तमिलनाडु प्रीमियर लीग में अश्विन डिंडीगुल ड्रेगंस के लिए खेल रहे हैं। वह इस टीम के कप्तान भी हैं। पगबाधा आउट देने के बाद वह पवेलियन की तरफ जाने से पहले महिला अंपायर से बहस करते हुए दिखाई दिए। उनका जोरदार गुस्सा देखने को मिला।

आउट देने के बाद हुई बहस
तिरुपुर तमिजांस के खिलाफ मुकाबले के दौरान अश्विन को आउट दिया गया। अंपायर कृतिका वेंकटेशन ने अश्विन को आउट दिया लेकिन वह मानने को तैयार ही नहीं थे। अश्विन को लग रहा था कि गेंद लेग स्टम्प से बाहर थी और इसी वजह से उनको आउट दिया गया फैसला सही नहीं है। अंपायर को अश्विन ने कहा कि गेंदबाज ने ओवर द स्टम्प गेंदबाजी की है, इस वजह से गेंद आराम से लेग स्टम्प से बाहर पिच हुई है। हालांकि अंपायर ने उनकी बात नहीं सुनी।
Ravichandran Ashwin ने निकाली भड़ास
मैदान से बाहर जाते समय अश्विन ने जमकर गुस्सा निकाला और खुद के पाँव पर बल्ले से भी मारा। हालांकि उन्होंने पैड पहने हुए थे, इस वजह से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद अश्विन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।
बतौर ओपनर खेल रहे थे Ravichandran Ashwin
अश्विन ही इस मुकाबले में ओपन करने के लिए आए थे, उनके आउट होने पर चीजें खराब हो गईं। डिंडीगुल 93 रनों के कुल स्कोर पर ही आउट हो गई। जवाबी पारी में खेलते हुए तुषार रहेजा के नाबाद 65 रनों की बदौलत तिरुपुर ने 9 विकेट से आसान जीत दर्ज कर ली। टूर्नामेंट में डिंडीगुल की यह पहली हार है।












Click it and Unblock the Notifications