IPL के मैच में आशीष नेहरा की शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद, लोगों ने कहा- सजा मिलनी चाहिए
नई दिल्ली, मई 07। टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को उनके गुस्सैल रवैये के लिए जाना जाता है। इंटरनेशनल करियर के दौरान आशीष नेहरा कई बार अपनी हरकतों की वजह से विवादों में रहे हैं। मैदान पर साथी खिलाड़ियों को गाली देना आशीष नेहरा की पुरानी आदत रही है, लेकिन इस बीच नेहरा ने आईपीएल के एक मैच में शर्मनाक हरकत कर दी है, जो कैमरे में कैद हो गई।

अपनी हरकत को लेकर ट्रोल हुए नेहरा
दरअसल, शुक्रवार को गुजरात टाइटंस का मुकाबला मुंबई इंडियंस से था। इस मैच में मुंबई ने गुजरात को हरा दिया था। हालांकि इस हार से ना तो गुजरात को कोई फर्क पड़ा और ना ही मुंबई को जीत से, लेकिन गुजरात की टीम के हेड कोच आशीष नेहरा की हरकत से जरूर अपोजिट टीम को फर्क पड़ेगा, क्योंकि नेहरा की हरकत ही ऐसी थी। नेहरा की उस हरकत को लेकर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें काफी बुरा भला बोल रहे हैं।

आखिर ऐसा क्या किया आशीष नेहरा ने?
दरअसल, यह घटना मैच की पहली पारी का है, जब टॉस हारने के बाद मुंबई इंडियंस बल्लेबाजी कर रही थी। 13वें ओवर के दौरान किरोन पोलार्ड के खिलाफ गुजरात की टीम के गेंदबाज ने अपील की थी। अंपायर ने दिलचस्पी नहीं दिखाई, लेकिन खिलाड़ियों को लगा कि वह आउट हैं और डीआरएस लेने का मन बनाया, लेकिन तभी नेहरा ने बाउंड्री लाइन से टीम के खिलाड़ियों की तरफ एक इशारा किया, जिसके बाद टीम ने रिव्यू नहीं लिया।

डगआउट से नेहरा ने की टीम की मदद
आपको बता दें कि आशीष नेहरा ने अपील के तुरंत बाद खिलाड़ियों को इशारा करके बताया कि गेंद विकेट के उपर से जा रही है, इसलिए आउट नहीं होगा। टीम ने कोच नेहरा की बात मानी और रिव्यू नहीं लिया। आपको बता दें कि नियमों के अनुसार, नेहरा की यह हरकत खेल भावना के खिलाफ थी, क्योंकि मैदान पर खेल रहे खिलाड़ियों को डगआउट में बैठा टीम का कोई दूसरा खिलाड़ी या फिर कोचिंग स्टाफ खेल से जुड़ी कोई मदद नहीं कर सकता।












Click it and Unblock the Notifications