Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड एशेज में भिड़ने को तैयार, जानिए कब, कहां और कैसे देख सकेंगे लाइव मैच

ENG vs AUS Ashes 2023, Live Streaming: ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

ENG vs AUS Ashes 2023, Live Streaming: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली एशेज सीरीज़ की शुरुआत 16 जून यानी शुक्रवार से हो रही है। इस सीरीज का इंतजार क्रिकेट फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। एशेज इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए सबसे बड़ी लड़ाई मानी जाती है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम बाजी मारती है।

ऑस्ट्रेलिया के हौसले बुलंद: ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को 209 रनों हराकर एशेज खेलने पहुंच रही है। भारत को हराने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा होगा। ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। लिहाजा इन दोनों खिलाड़ियों से टीम को एक बार फिर बड़ी उम्मीदें होगी।

Ashes 2023

फॉर्म में इंग्लैंड के खिलाड़ी: बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच एशेज में कुल पांच मैच खेले जाएंगे। बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड का प्रदर्शन भी टेस्ट में शानदार रहा है। पिछले कुछ महीनों से इंग्लैंड की टीम टेस्ट में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच: भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के ज़रिए टीवी पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली एशेज सीरीज़ को देखा जा सकता है। वहीं सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर की जाएगी। इस मैच को मोबाइल पर देखने के लिए यूजर्स के पास सोनी लिव एप का सब्सक्रिप्शन होना जरूरी होगा।

इंग्लैंड ने घोषित की प्लेइंग इलेवन: बेन डुकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जोनाथन बेयरस्टो, मोइन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+