Boxing Day Test से बल्लेबाजी करने नेट्स में आया Santa Claus? सोशल मीडिया पर छाया VIDEO, फैंस हैरान
Ashes 2025 Harry Brook: क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर एशेज (Ashes) की तैयारी चल रही है। ऐसे में क्रिसमस के मौके पर माहौल रोमांचक होना लाजमी है। इस बार इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने इस माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। क्रिसमस की सुबह जब पूरी दुनिया जश्न में डूबी थी, ब्रूक नेट पर पसीना बहा रहे थे, लेकिन इस दौरान वह बेहद खास अंदाज में नजर आए।
Santa Claus बन किया बल्लेबाजी का प्रैक्टिस (Ashes 2025 Harry Brook)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हैरी ब्रूक मेलबर्न के नेट्स में अभ्यास करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि ब्रूक ने अपने हेलमेट के ऊपर सांता क्लॉज वाली लाल टोपी पहनी हुई थी। क्रिसमस के मौके पर ब्रूक का यह मजाकिया और फेस्टिव अंदाज देखकर वहां मौजूद उनके साथी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ अपनी हंसी नहीं रोक सके।

इंग्लैंड के लिए साख बचाने की लड़ाई
फैंस को ब्रूक का यह कूल अंदाज काफी पसंद आ रहा है। भले ही ब्रूक सांता कैप पहनकर मस्ती के मूड में दिखे हों, लेकिन मैदान पर स्थिति इंग्लैंड के लिए काफी गंभीर है। पांच मैचों की एशेज सीरीज में इंग्लैंड की टीम फिलहाल 0-3 से पिछड़ रही है। 26 दिसंबर (बॉक्सिंग डे) से शुरू होने वाला चौथा टेस्ट मैच इंग्लैंड के लिए अपनी साख बचाने की लड़ाई है।
ऑस्ट्रेलिया का सीरीज में रहा है दबदबा
ऑस्ट्रेलिया ने अब तक सीरीज के तीनों मैचों में अपना दबदबा बनाए रखा है और वे इस बॉक्सिंग डे टेस्ट को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप की ओर कदम बढ़ाना चाहेंगे। ऐसे में ब्रूक जैसे मुख्य मध्यक्रम के बल्लेबाज पर टीम को संभालने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। 26 दिसंबर से मेलबर्न में शुरू होने वाला टेस्ट मैच क्रिकेट की दुनिया में एक प्रतिष्ठित परंपरा है। खचाखच भरे स्टेडियम और छुट्टियों के माहौल के बीच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की प्रतिद्वंद्विता चरम पर होती है।












Click it and Unblock the Notifications