स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर एक मैच खेलकर लेंगे संन्यास! ऑस्ट्रेलियाई टीम की बड़ी जानकारी सामने आई
Ashes 2023: मैनचेस्टर टेस्ट मैच में जीत दर्ज करते हुए इंग्लैंड की टीम एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर सकती थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। बारिश की वजह से यह मुकाबला ड्रॉ समाप्त हो गया। सीरीज में अभी ऑस्ट्रेलिया की टीम 2-1 से आगे चल रही है। अंतिम मैच बाकी है।
इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक बम फोड़ा है। वॉन ने हैरान करने वाली बात है, जिस पर यकीन कर पाना काफी कठिन काम है। वॉन का मानना है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर अपने टेस्ट करियर में अंतिम बार खेलेंगे। इसके बड़ा दोनों इस प्रारूप को अलविदा कह देंगे।

एक रिपोर्ट के अनुसार वॉन ने कहा कि मैच में बारिश होती है, तो सब बोरिंग हो जाता है। आप कुछ पत्रकारों से बात भी करते हैं आयर खुसफुसाहट भी होती है। इन पर भरोसा किया जाए, तो ओवल में वॉर्नर खेलेंगे, तो यह उनका अंतिम टेस्ट मैच होगा। मैं निश्चित रूप से नहीं कह रहा लेकिन यह भी सामने आया कि ओवल में स्टीव स्मिथ भी ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतिम बार खेलेंगे।
वॉन ने ये सब बातें फॉक्स स्पोर्ट्स पर कही। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि व्यक्तिगत रूप से उनको इन बातों के बारे में नहीं पता लेकिन काफी कुछ चीजें सुनने को मिल रही हैं। वॉन ने कहा कि मैनचेस्टर में बारिश थी लेकिन प्रेस बॉक्स में इस तरह की बातें लोग कर रहे थे।
हालांकि वॉर्नर का प्लान कुछ और ही है। वह पाकिस्तान के खिलाफ अगले साल सिडनी टेस्ट के साथ अपने करियर को अलविदा कहना चाहते हैं। स्टीव स्मिथ के करियर को लेकर फ़िलहाल कुछ कहना ठीक नहीं होगा। वह इस समय धाकड़ फॉर्म में चल रहे हैं और लगातार रन बना रहे हैं। चोट जैसी भी कोई समस्या स्टीव स्मिथ के साथ नज़र नहीं आ रही है। ऐसे में उनके संन्यास की बात अफवाह हो सकती है।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बेच चार मैच हो चुके हैं। एक मुकाबला बाकी है। इंग्लैंड के लिए करो या मरो वाली स्थिति है। ड्रॉ या हार की स्थिति में इंग्लैंड सीरीज भी गंवा बैठेगी।












Click it and Unblock the Notifications