उस्मान ख्वाजा के समर्थन में आया पाकिस्तान का पूर्व खिलाड़ी, कहा अब हाथापाई भी हो सकती है
Salman Butt on Usman Khawaja incident: एशेज सीरीज में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स के लॉन्ग रूम में जो हुआ वह अलग ही घटना थी, हर कोई हैरान था। उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर के साथ एमसीसी के सदस्यों ने बदसलूकी की थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। एमसीसी सदस्यों की आलोचना भी हुई।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले की जांच के लिए एमसीसी को आग्रह किया। पांचवें दिन लंच के बाद यह घटना हुई थी। इसमें ख्वाजा ने एमसीसी सदस्यों के साथ बातचीत भी की। हालांकि मामला बेयरस्टो को स्टम्पिंग करने के बाद हुआ था। लंच के समय कंगारू अपने ड्रेसिंग रूप में जा रहे थे।

इस मामले को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सलमान बट की प्रतिक्रिया आई है। यूट्यूब पर सलमान बट ने कहा है कि इस मामले में मौखिक विवाद देखने को मिला लेकिन भविष्य में फिजिकल फाईट भी हो सकती है। लॉर्ड्स को अपवाद के रूप में नहीं लेते हुए खिलाड़ियों की सुरक्षा से समझौता नहीं होना चाहिए।
सलमान बट ने आगे कहा कि जिन क्षेत्रों से खिलाड़ी जाते हैं, वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जानी चाहिए। मैं उनकी परम्परा जानता हूँ लेकिन चीजें तेजी से खराब भी हो सकती हैं। वहां को जाली या ग्लास लगा हुआ होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया जा सकता तो कम से कम खिलाड़ियों का रास्ता जरुर बदल दें। यह बहुत निराश करने वाला घटनाक्रम था। आप किसी खिलाड़ी के इस तरह का बुरा बर्ताव नहीं कर सकते।
गौरतलब है कि जॉनी बेयरस्टो को एलेक्स कैरी ने जिस तरह स्टम्पिंग किया था, उससे इंग्लैंड के फैन्स काफी नाराज थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नारेबाजी भी हुई थी। लंच के बाद ड्रेसिंग रूम में जाते समय ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को कथित तौर पर एमसीसी के सदस्यों ने निशाना बनाया।
हालांकि बेयरस्टो को आउट नियमों के तहत ही दिया गया था। बेयरस्टो साधारण तौर पर बाहर निकले थे लेकिन व गेंद डेड होने से पहले निकल गए थे। उसी गलती को देखते हुए तीसरे अम्पायर ने उनको आउट करार दिया।












Click it and Unblock the Notifications