Ashes 2023: दर्शकों को ऑटोग्राफ दे रहे ब्रॉड के पास पहुंच गए स्मिथ और फिर...देखें यह वीडियो
Ashes 2023: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने करियर के उच्च स्तर पर आकर संन्यास की घोषणा कर दी। एशेज सीरीज में चल रहे अंतिम टेस्ट मैच के बाद ब्रॉड इंटरनेशनल क्रिकेट में दिखाई नहीं देंगे। एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट मैच का अंतिम दिन आज है।
ब्रॉड जब अपने संन्यास की घोषणा के बाद फैन्स के साथ फोटो ले रहे थे और ऑटोग्राफ साइन कर रहे थे, उस समय स्टीव स्मिथ उनके करीब से ड्रेसिंग रूप की तरफ गए थे। स्मिथ भी खुद को रोक नहीं पाए और ब्रॉड को बधाई देने वालों में शामिल हो गए।

स्टीव स्मिथ ने शानदार तरीके से उनको बधाई दी। ब्रॉड के करियर के लिए स्मिथ ने उनकी पीठ थपथपाई। बधाई देने के बाद स्मिथ आगे निकल जाते हैं। इस घटना का वीडियो बार्मी आर्मी ने रिकॉर्ड किया था। देखते ही देखते स्मिथ और ब्रॉड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इंग्लैंड के फैन्स द्वारा टीम को सपोर्ट करने के लिए बने संगठन बार्मी आर्मी ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट कर दिया था। यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। ब्रॉड ने आना संन्यास सोचकर लिया। उन्होंने इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया में भी कहा कि मैंने दो सप्ताह सोचने के बाद निर्णय लिया।
एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती दो टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की थी। इसके बाद इंग्लैंड ने धमाकेदार तरीके से वापसी की। इंग्लैंड की टीम ने तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को हरा दिया था। चौथे टेस्ट मैच में भी इंग्लिश टीम मजबूत स्थिति में थी लेकिन बारिश ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को बचा लिया और पांचवां मैच इंग्लैंड के लिए करो या मरो वाला बन गया।












Click it and Unblock the Notifications