Ashes 2023: 'ऑलराउंडर' पैट कमिंस का डबल धमाल, विकेट और रन के साथ बनाया छक्कों का भी रिकॉर्ड

Ashes 2023: कंगारू कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) के लिए एशेज 2023 का पहला टेस्ट मैच काफी यादगार रहा। पैट कमिंस ने इस मुकाबले में पहली पारी में कोई विकेट नहीं लिया, लेकिन बाद में उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए अगली पारी में 4 विकेट चटकाए और ऑस्ट्रेलिया की दोनों पारियों में बैटिंग से महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कमिंस ने पहली पारी में 62 गेंदों पर 38 रन बनाए और दूसरी पारी में तो उन्होंने मैच विजेता नाबाद 44 रनों की पारी खेली। इतने नायाब प्रदर्शन के चलते रिकॉर्ड बुक में जगह आनी तय थी।

Ashes 2023: Pat Cummins

कमिंस ऐसे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की लिस्ट में आ चुके हैं जिन्होंने एक टेस्ट मैच में 80 रन और 4 विकेट का डबल बनाया है। पैट कमिंस से पहले पांच ऑस्ट्रेलियाई कप्तानों ने ये कारनाम किया है। बॉब सिंपसन ने चार बार यह कारनामा किया था। जॉर्ज जिफ्न दो बार ऐसा कर चुके हैं। वॉरविक आर्मस्ट्रांग ने एक बार ऐसा किया है। रिची बेनॉड और एलन बॉर्डर ने भी 1-1 बार ऐसा किया है।

पैट कमिंस की पारी की एक और खास बात है जो उन्हें इन सब कप्तानों से ऊपर खड़ा कर देती है, और वह हैं उनके द्वारा लगाए गए छक्के। पैट कमिंस ने इस मुकाबले में 5 छक्के लगाए हैं और इस मामले में उन्होंने एक ऑस्ट्रेलियाई कप्तान द्वारा एक टेस्ट मैच में सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड में इयान चैपल को भी पीछे छोड़ दिया है।

चैपल एक बल्लेबाज थे जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एडिलेड टेस्ट मैच में 4 छक्के लगाए थे। कमिंस ने एजबेस्टन टेस्ट मैच में 5 छक्के लगाए हैं। नंबर 1 पर रिकी पोंटिंग है जिन्होंने ऑकलैंड में 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में छह छक्के लगाए थे।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने इस मैच में पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 393 रन बनाए थे और अगली पारी में 273 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 386 रनों पर सिमट गई थी और कंगारुओं ने दूसरी पारी में 281 रनों का टारगेट 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। पैट कमिंस यहां पर निर्णायक फैक्टर साबित हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+