Ashes 2023: रॉबिनसन ने ख्वाजा को आउट कर की शर्मनाक हरकत, देखें यह वायरल वीडियो
Ashes 2023: लम्बे समय का इंतजार खत्म करते हुए उस्मान ख्वाजा ने इंग्लैंड में टेस्ट शतक जमा दिया। एशेज सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में ख्वाजा ने इंग्लैंड के खिलाफ 141 रनों की पारी खेली। ख्वाजा तीसरे दिन के पहले सेशन में आउट हुए लेकिन टीम को मजबूत बनाकर गए।
ख्वाजा की लगातार बेहतरीन बैटिंग से इंग्लैंड को निराशा हाथ लगी। इसके बाद इंग्लिश कप्तान स्टोक्स ने अजीब फील्ड प्लेसमेंट करते हुए उनको आउट कर दिया। ख्वाजा को ओली रॉबिन्सन ने बोल्ड किया और गुस्से वाला रिएक्शन दिया। उनके रिएक्शन पर सवाल भी उठे।

हालांकि रॉबिनसन को अपने एक्शन में कुछ गलत नहीं लगा। उन्होंने कहा कि मेरी घर में पहली एशेज है और इतना बड़ा विकेट हासिल करने पर एक्शन कुछ भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि ख्वाजा ने अच्छी बैटिंग की और उनका विकेट लेना काफी बड़ी चीज थी। हम सभी उनको आउट करना चाहते थे। मैंने बस वही किया।
ओली रॉबिनसन ने कहा कि मेरे एक्शन को किस तरह लिया जाता है, इस बारे में ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। यह एशेज सीरीज है। यह प्रोफेशनल गेम है। अगर आप यह भी नहीं खेल सकते, तो क्या कर झेल पाओगे? उल्लेखनीय है कि ख्वाजा ने टीम को मुश्किल स्थिति से निकाला।
उस्मान ख्वाजा ने जल्दी विकेट गिरने के बाद अपनी टीम के लिए क्रीज पर खड़े होकर शानदार बैटिंग की। उन्होंने अपने टेस्ट जीवन का 15वां शतक जमा दिया। ख्वाजा को रॉबिनसन ने मैच के तीसरे दिन के पहले सेशन में क्लीन बोल्ड करते हुए वापस भेजा।
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 386 रनों का स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड को 7 रनों की बढ़त हासिल हुई। इंग्लैंड की टीम ने बारिश से प्रभावित तीसरे दिन खेलते हुए अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट पर 28 रनों का स्कोर हासिल किया। मैच में बराबरी की टक्कर दिखाई दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications