मोइन अली इससे बेहतर बल्लेबाज हैं, नासिर हुसैन का दावा- "संन्यास के बाद सोचेंगे, और ज्यादा रन कर सकता था!"
Ashes 2023: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन को यकीन है कि मोइन अली उससे कहीं बेहतर बल्लेबाज हैं, जैसा लोग उनको समझते हैं। मोइन चल रही एशेज 2023 के दौरान नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं और उन्होंने बढ़िया अर्धशतक भी लगाया।
एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के दौरान अली ने 54 रनों की पारी खेली। ओली पोप के चोटिल होने और हैरी ब्रूक के नंबर तीन पर फेल होने के बाद इंग्लैंड ने अली को नंबर तीन पर भेजने का फैसला बरकरार रखा।

इस फैसले पर कुछ लोगों ने अंगुली उठाई लेकिन हुसैन का कहना है कि अली शुरू में कहीं बेहतर बल्लेबाज थे। बाद में वे एक स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर पर खेलने लगे। हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान कहा-
"मुझे लगता है लोग भूल गए हैं कि मोइन अली युवा दिनों में कितने बेहतर बल्लेबाज थे। जिसने भी उनको तब देखा तो यही कहता, ये खिलाड़ी बैटिंग कर सकता है। इसी वजह से उसने कहा है कि 'वो नंबर तीन पर बैटिंग करना चाहता है।' वो अपने करियर के एंड में सोचेगा कि जितनी प्रतिभा उसके पास थी, उसके हिसाब से वो टेस्ट क्रिकेट में और ज्यादा रन कर सकता था। वो अब नंबर तीन पर दुनिया को बताना चाहता है कि वो एक प्रोपर बल्लेबाज है।"
बता दें, अली ने इस टेस्ट मैच से पहले कहा था कि नंबर तीन पर बैटिंग करना उनके व टीम दोनों के लिए बेस्ट रह सकता है। अली ने कहा था, "मुझे लगता है कि हैरी एक बढ़िया खिलाड़ी हैं। मेरा मानना है कि नंबर पांच उनके लिए ज्यादा ठीक है, वहां पर वे नंबर तीन की तुलना में कहीं ज्यादा प्रबाव छोड़ सकते हैं।
"ऐसा नहीं कि वे तीन नंबर पर बढ़िया नहीं होंगे, लेकिन मुझे लगता है इस वक्त मेरा उस नंबर पर बैटिंग करना शायद सबसे बढ़िया रहेगा। मैं नंबर तीन का लुत्फ उठाता हूं, वहां बैटिंग में चैलेंज है। मुझे लगता है इस समय टीम के हिसाब से भी ये बेस्ट चीज है।"
श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज कुमार संगकारा ने भी अली के बढ़िया अर्धशतक की तारीफ की है। संगकारा ने कहा, "अली काफी शांत थे, लेकिन उन्होंने अहम काम करके दिया। इंग्लैंड ने बेन डकेट का विकेट जल्द गंवा दिया था। लेकिन अली ने ऑस्ट्रेलिया ने और विकेट नहीं दिए।"
इस मैच में इंग्लैंड हावी दिखाई दे रहा है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को 317 रनों पर समेटने के बाद अंग्रेजों ने खबर लिखे जाने तक 4 विकेट के नुकसान पर 427 रन बना लिए थे और उनकी कुल बढ़त 110 रनों की हो चुकी थी।












Click it and Unblock the Notifications