Ashes 2023: मैथ्यू हेडन, इयान हिली और रिंकी पोंटिंग ने की ओली रॉबिन्सन की 'धुलाई', क्या है गेंदबाज का कसूर
Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन की खिंचाई की है और उन्हें 'भूलने लायक' खिलाड़ी बताया है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने एशेज 2023 के एजबेस्टन टेस्ट मैच में 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की थी।
हेडन यह भी कहते हैं कि डेविड वॉर्नर जैसे बल्लेबाजों को 124 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बॉल फेंकने वाले रॉबिंसन पर कड़ा प्रहार करना चाहिए। इसके अलावा हेडन ने इंग्लैंड के दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को बड़बोला भी बताया जिसे बोलने की तमीज नहीं है।

असल में रॉबिंसन ने पहले टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में उस्मान ख्वाजा को आउट करने के बाद कुछ शब्द कहे थे, जबकि बाएं हाथ का यह बल्लेबाज तब तक 141 रन बनाकर अपना काम कर चुका था।
रॉबिंसन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अपने बर्ताव का बचाव करते हुए रिकी पोंटिंग का उदाहरण दिया था और कहा था कि उनके जैसे खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाड़ियों के खिलाफ बरसों से यह सब करते आ रहे हैं। इतना ही नहीं मीडिया से बात करते हुए रॉबिंसन ने आस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबाजों का भी मजाक उड़ाया था।
तेज गेंदबाज ने कहा था, कि कंगारू टीम में तीन नंबर 11 के बल्लेबाज है। असल में कंगारू टीम पहली पारी में अपने अंतिम 4 विकेट 14 रन पर गंवा चुकी थी, जिसके चलते रॉबिन्सन ने यह टिप्पणी की थी। जाहिर है यह सब बातें हेडन जैसे दिग्गजों को पसंद नहीं आई है। इतनी ही नहीं, पोंटिंग और इयान हिली ने भी बॉलर की जमकर खिंचाई की है।
SENQ ब्रेकफास्ट पर हेडन की बात पर पूर्व कंगारू कीपर इयान हीली ने भी रॉबिंसन को आड़े हाथों लेते हुए कहा है, 'ओली रॉबिन्सन कौन है?'
यहां तक कि रिकी पोंटिंग ने भी इस बॉलरको नहीं छोड़ा क्योंकि रॉबिन्सन ने बेवजह स्लेजिंग में आउट आफ कॉन्टेक्स्ट पंटर का नाम घसीट दिया। पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू पर बात करते हुए कहा कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम और रॉबिन्सन जल्द ही ये समझ जाएंगे कि एशेज खेलना और एक अच्छी ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ खेलना क्या होता है। अगर ओली अपनी हरकतों के बावजूद नहीं सीखते हैं तो फिर वह समझदार नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications