Ashes 2023: ब्रॉड को इंग्लैंड ने दी जीत से विदाई, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज की 2-2 से ड्रॉ
Ashes 2023: एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने 49 रन से जीत दर्ज कर ली। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने जीत दर्ज करते हुए सीरीज बचा ली। सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हो गई। चौथा टेस्ट मुकाबला ड्रॉ समाप्त हो गया था।
ऑस्ट्रेलिया की टीम को इंग्लैंड से 384 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन मेहमान टीम इसे हासिल करने में नाकाम रही। ऑस्ट्रेलिया की टीम 334 रन बनाकर आउट हो गई और मैच गंवा दिया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया का सीरीज जीतने का सपना टूट गया।

पांचवें दिन का खेल काफी समयतक बारिश के कारण प्रभावित रहा। कल के स्कोर 135/0 से आगे खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर के विकेट गंवाए। वॉर्नर ने 60 और ख्वाजा 72 रनों की पारी खेली। लाबुशेन 13 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड के बीच एक अर्धशतकीय साझेदारी की। इस समय ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद स्मिथ ने 54 और ट्रेविस हेड ने 43 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद इंग्लैंड ने शिकंजा कस दिया। एलेक्स कैरी ने 28 रन की पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया 334 रन बनाकर आउट हो गई। इसके साथ ही सीरीज 2-2 पर समाप्त हो गई। क्रिस वोक्स ने दूसरी पारी में 4 विकेट झटके। मोईन अली को 3 और ब्रॉड को 2 विकेट मिले।
पहली पारी में इंग्लैंड ने 282 रन बनाये थे। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 295 रन बनाए। इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 395 रन बनाये। ब्रॉड का यह अंतिम मैच था। जीत के साथ टीम ने उनको विदाई दी और सीरीज भी बचा ली। स्टुअर्ट ब्रॉड अब खेलते हुए नज़र नहीं आएँगे। उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में बेहतरीन सफर रहा।












Click it and Unblock the Notifications