ENG vs AUS: गौतम गंभीर ने किया ऑस्ट्रेलिया को बेनकाब, बेयरस्टो के रन आउट पर कंगारुओं को धोया
Ashes 2023, Gautam Gambhir slams Australia: एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जॉनी बेयरस्टो को अजीब तरीके से रन आउट कर दिया गया। इसके बाद बवाल देखने को मिला। बेयरस्टो रन नहीं ले रहे थे, बॉल खेलने के बाद साधारण तौर पर वह बाहर आए थे, कीपर ने पीछे से थ्रो कर विकेट उड़ा दिए।
तीसरे अम्पायर ने बेयरस्टो का मामला देखा और नियमों के तहत उनको आउट दिया गया लेकिन लॉर्ड्स स्टेडियम में बवाल देखने को मिला। लॉर्ड्स में फैन्स ने ऑस्ट्रेलिया के इस कृत्य की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए नारेबाजी भी की। सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा छाया रहा।

बेयरस्टो गेंद छोड़कर नॉन स्ट्राइक छोर पर कुछ बात करने के लिए जा रहे थे। पीछे बॉल पकड़कर एलेक्स कैरी ने थ्रो किया और यह विकेटों पर लगा। जोरदार अपील के बाद थर्ड अम्पायर ने इस मामले को देखा। बेयरस्टो को आउट दिया गया। बल्लेबाज इससे काफी हैरान हुआ। दर्शक भी नहीं समझ पाये कि ऐसा क्यों हुआ।
इसके बाद गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया को आड़े हाथों लेते हुए सीधे आर साफ़ शब्दों में आलोचना की है। गंभीर ने मुद्दे के सन्दर्भ में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि स्लेजिंग करने वालों, क्या तुम लोगों के लिए क्रिकेट भावना लागू होती है या यह सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के लिए ही है?
गंभीर ने एक ही लाइन में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को कटघरे में खड़ा कर दिया। गंभीर के इस सवाल के बाद फैन्स ने भी जमकर समर्थन किया। गौतम गंभीर की बातों के सपोर्ट में फैन्स ने भी ट्वीट के नीचे कमेन्ट किये। तुरंत उनका यह पोस्ट वायरल हो गया।
हालांकि नियमों की बात की जाए तो बेयरस्टो आउट थे। एमसीसी के नियम 20.1.1.1 के तहत जब तक गेंद डालने के बाद समाप्त (डेड) नहीं होती, तब तक आउट करने का अधिकार रहता है। कीपर ने यही करते हुए गेंद पकड़ तुरंत थ्रो कर दिया, इसे हाथ में नहीं रखा था। नॉन स्ट्राइक छोर पर नियम के तहत रन आउट पर ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों के पूर्व क्रिकेटर सवाल उठाते हैं। खेल भावना की बात करते हैं लेकिन बेयरस्टो के मामले में ऐसा नहीं देखा गया। बेयरस्टो तो यहाँ रन भी नहीं ले रहे थे। वह बात करने के लिए निकले थे।












Click it and Unblock the Notifications