Ashes 2023: जॉनी बेयरस्टो के विवादित आउट पर एलेक्स कैरी ने तोड़ी चुप्पी, चौथे टेस्ट में फिर मच सकता है बवाल?
Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट 19 जुलाई को खेला जाएगा। सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है। इस बीच एक बार फिर जॉनी बेयरस्टो विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने बयान दिया है कि लॉर्ड्स में जॉनी बेयरस्टो को विवादास्पद तरीके से स्टंप आउट करने का उन्हें कोई खेद नहीं है।
कैरी के अपनी इस प्रतिक्रिया से 'स्पिरिट ऑफ क्रिकेट' विवाद की आग को फिर से भड़का दिया है, जिसने दोनों देशों के प्रतिष्ठित प्रधानमंत्रियों का ध्यान आकर्षित किया है। यह विवादास्पद घटना पिछले महीने प्रतिष्ठित लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट के दौरान सामने आई थी, जब बेयरस्टो अपनी क्रीज से आगे निकलने के कारण कैरी का शिकार हो गए थे।

मैं खुद इस तरह से हो चुका हूं आउट- एलेक्स कैरी
कैरी ने चौथे एशेज टेस्ट से पहले मैनचेस्टर में कहा कि, 'मैं भी कुछ अवसरों पर इस तरह से आउट हो चुका हूं और मैंने भी इससे पहले बल्लेबाजों को इस तरह से आउट करने का प्रयास किया है।' उन्होंने कहा कि, 'दक्षिण आस्ट्रेलिया में मेरे पहले ए ग्रेड के मैच में मैं इस तरह से आउट हो गया था। मैं तब क्रीज छोड़कर चला गया था। मैं निराश था लेकिन तब मेरे कप्तान आए और उन्होंने कहा कि अगली बार तुम्हें क्रीज पर पांव बनाए रखना याद रहेगा।'
दरअसल, इस विवाद के बाद इंग्लैंड के दर्शकों ने उनकी जमकर हूटिंग की थी। इस पर कैरी ने कहा कि, 'हमें तुरंत ही कुछ प्रतिक्रियाएं मिल गई थी। हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है और मैं इसका पूरा सम्मान करता हूं। इसी तरह से खेल भावना पर भी हर कोई अपनी राय देने का हकदार है।' कैरी ने कहा कि 'अगर स्टंपिंग करने का अवसर मिला तो वह फिर से करेंगे।'
उन्होंने कहा कि, ऑस्ट्रेलिया में हमारे पास बहुत सारे प्रशंसक हैं और इंग्लैंड से मुझे नहीं लगता कि हमने कोई बनाया है, लेकिन हमने शायद किसी को भी नहीं खोया है।' कैरी ने आगे कहा कि जब उन्होंने देखा कि कैमरन ग्रीन के बाउंसर का सामना करने के बाद बेयरस्टो क्रीज से बाहर निकल रहे हैं तो उन्होंने सहज रूप से गेंद स्टंप्स पर फेंक दी।
उन्होंने बताया कि, हम इस बात से अवगत थे कि बाउंसर डालने की योजना थी और ऐसा महसूस हुआ कि जॉनी रास्ते से हटने के लिए काफी तैयार थे, उन्होंने कोई शॉट नहीं खेला। जब गेंद उन्हें चकमा देकर निकली गई, तब वह क्रीज से काफी बाहर थे इसलिए मैंने सहजता से गेंद पकड़ ली, स्टंप्स नीचे फेंक दिए और बाकी सब इतिहास है।












Click it and Unblock the Notifications