Ashes 2023: 116 साल बाद टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दो गेंदबाजों की बैटिंग ने किया कमाल

The Ashes 2023 ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज 2023 का पहला टेस्ट मैच एजबेस्टन में 2 विकेट के करीबी अंतर से जीत लिया। इस टेस्ट मैच में पांचवे दिन आपको वह सब कुछ देखने के लिए मिला, जिसकी अपेक्षा एक क्लासिक टेस्ट एंडिंग से की जाती है।

क्रिकेट का इससे बेहतर रोमांच कोई और नहीं हो सकता है। जेंटलमैन गेम की विशुद्ध फॉर्म में रोमांच का तड़का लगाया पैट कमिंस (Pat Cummins) के पलटवार ने, जिन्होंने नाथन लियोन (Nathan Lyon) के साथ मिलकर 55 रनों की विजयी साझेदारी की, और बेन स्टोक्स एंड कंपनी को मायूस कर दिया।

Pat Cummins and Nathan Lyon 9th wicket partnership

पैट कमिंस और नाथन लियोन ठीक-ठाक बैटिंग कर लेते हैं, खासकर कमिंस ने कई मौकों पर अपनी बल्लेबाजी के जलवे दिखाए हैं, लेकिन अभी भी वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं, और मौका मिलने पर बल्लेबाजी में भी हाथ आजमा लेते हैं। नाथन लियोन तो पूरी तरह से एक ऑफ स्पिनर ही हैं।

तो खासियत यह है कि दोनों ही गेंदबाज हैं, ऐसे में जब इन दोनों के बीच 55 रनों की मैच जिताने वाली साझेदारी हुई तो इसने 116 साल बाद एक दुर्लभ कारनामा दोहरा दिया। ये टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सफल चेज के दौरान 9वें विकेट के लिए की गई चौथी बेस्ट साझेदारी है।

इस मामले में नंबर एक पर वीवीएस लक्ष्मण और ईशांत शर्मा के बीच मोहाली में 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 81 रनों की साझेदारी है, पर लक्ष्मण एक विशुद्ध बल्लेबाज थे।

नंबर दो पर वेस्टइंडीज के जेफ डुजॉन और विंस्टन बेंजामिन के बीच 1988 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में 9वें विकेट के लिए 61 रनों की सफल साझेदारी है, लेकिन डुजॉन एक विकेटकीपर बल्लेबाज थे। इतना ही नहीं, ब्रायन लारा और कर्टली एंब्रोस के बीच 1999 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 54 रनों की साझेदारी हुई थी और लारा भी एक बल्लेबाज ही थे।

ऐसे में 1907 में एक साझेदारी हुई थी जो 2 गेंदबाजों के बीच हुई थी, भले ही वे दोनों भी ठीक-ठाक बल्लेबाजी कर लेते थे, लेकिन उनका प्राइमरी वर्क गेंदबाज का ही था।

यह थे ऑस्ट्रेलिया की टिब्बी कॉटर और गैरी हैजलिट, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में 1907 में नौवें विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी की थी। पैट कमिंस ने 116 साल बाद 55 रनों की पार्टनरशिप करके इस रिकॉर्ड को फिर से दोहरा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+