Ashes 2023 4th Test: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर लिया बॉलिंग का फैसला, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
Ashes 2023 4th Test, ENG vs AUS: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमें एशेज 2023 के चौथे टेस्ट मैच में एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। यह मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में हो रहा है जहां इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाकर आ रही है तो इंग्लैंड की टीम ने पिछले टेस्ट में जीतने के बाद बढ़िया वापसी की थी। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों ने इस मुकाबले में अपनी दिलचस्प प्लेइंग 11 उतारी है।

इंग्लैंड की टीम में जेम्स एंडरसन ने वापसी की है, जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज को अपने खेलने के आसार कम ही नजर आ रहे थे। जेम्स एंडरसन का यह घरेलू मैदान है और वे अपने दर्शकों के सामने छाप छोड़ने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे।
दूसरी ओर, आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने नाथन लियोन की चोट के बाद जो टीम चुनी है वह 11 साल बाद एक रिकॉर्ड को रिपीट कर रही है। 11 साल बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच में बगैर किसी स्पिनर के उतर रहा है।
ये भी पढ़ें- ICC Test Rankings में टीम इंडिया का बोलबाला, रोहित बने बेस्ट भारतीय बल्लेबाज, जायसवाल की धमाकेदार एंट्री
पैट कमिंस ने भी कहा है कि वे इस पिच पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना ही पसंद करते। दोनों टीमों की प्लेइंग 11 की जानकारी यहां हैं-
इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, जैक क्रॉली, मोइन अली, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, मार्क वुड, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), जोश हेजलवुड












Click it and Unblock the Notifications