पाकिस्तान के पूर्व अंपायर असद रऊफ का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन
लाहौर, 15 सितंबर: पाकिस्तान के पूर्व अंपायर असद रऊफ का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया है। असद रऊफ ने काफी समय तक पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल मुकाबलों में अंपायरिंग की और वह एक समय अंपायरिंग में पाकिस्तान का जाना पहचाना चेहरा थे। हालांकि उनका करियर बाद में फिक्सिंग जैसे आरोपों के चलते विवादित भी हुआ जिसके कारण उन्होंने अपना आखिरी समय गुमनामी में ही गुजारा।

Recommended Video
हाल ही में कुछ महीने पहले ही असद कपड़े और जूते बेचने की दुकान चलाने को लेकर चर्चाओं में आए थे। उन्होंने फिर से क्रिकेट के बारे में बातचीत करनी शुरू कर दी थी। उन पर खबरें भी बननी शुरू हो चुकी थी और अब उनका इंतकाल हो गया है। असद 66 साल के थे जब उन्होंने दुनिया से अपनी आखिरी सांस ली।
दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार रऊफ के भाई ताहिर से इस मामले की जानकारी दी। ताहिर ने बताया कि लाहौर में अपनी दुकान बंद करने के बाद रऊफ घर वापस लौट रहे थे। उनको छाती में कुछ समस्या महसूस हुई। पंजाब में जन्मे रऊफ को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन वे बच नहीं सके।
रऊफ, अलीम डार को हम पाकिस्तान के महान अंपायरों के तौर पर गिनते आए हैं। 2006 में रऊफ को ICC के अंपायरों के एलीट पैनल में शामिल किया गया था। उन्होंने 47 टेस्ट, 98 एकदिवसीय और 23 T20I में अंपायरिंग की।
रऊफ ने 1998 में अपनी अंपायरिंग यात्रा शुरू की और 2000 में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच एक वनडे के जरिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। चार साल बाद, 2004 में, रऊफ को पहली बार अंपायरों के इंटरनेशनल पैनल में शामिल किया गया था।
रऊफ का नाम इंडियन प्रीमियर लीग में बदनाम हुआ। वे आईपीएल 2013 स्पॉट फिक्सिंग फंसे। जहां उनका नाम सामने आने के बाद, रऊफ का करियर ढलान पर चला गया।
कम ही लोग जानते हैं कि रऊफ पाकिस्तान में एक चर्चित फर्स्ट क्लास लेवल के क्रिकेटर भी थे। 71 प्रथम श्रेणी और 40 लिस्ट ए मैचों में, रऊफ ने तीन शतकों और 26 अर्धशतकों की मदद से क्रमशः 3423 और 611 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications