गर्लफ्रेंड समरीन को ट्रोल करने वालों पर भड़के अर्शदीप सिंह, करारा जवाब देकर कराया चुप

भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर अपने खेल के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। उनकी गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर सामने आते रहते हैं। इस बार चर्चा की वजह दोनों का कोई रोमांटिक वीडियो नहीं, बल्कि समरीन को निशाना बनाने वाले ट्रोलर्स को लेकर अर्शदीप का सख्त संदेश है।

अर्शदीप और समरीन के रिश्ते की चर्चा आईपीएल 2026 के दौरान शुरू हुई थी। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया। इसके बाद 26 जुलाई को अर्शदीप ने इंस्टाग्राम पर समरीन के साथ दो तस्वीरें साझा कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया। उन्होंने पोस्ट के साथ 'माय पर्सन' लिखा था। इसके बाद से दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहे हैं।

Arshdeep Singh

इसके बाद एक अन्य वीडियो में अर्शदीप समरीन के साथ सॉफ्ट टॉय लेकर चलते दिखे थे। इस पर भी सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की टिप्पणियां हुई थीं। समीरन ने एक स्टोरी लिखी जिसका जवाब अर्शदीप ने दिया। अब ट्रोल करने वालों के लिए समीरन ने एक स्टोरी लगाई, जिसका जवाब देते हुए अर्शदीप ने समर्थन किया।

समीरन ने क्या लिखा?

समीरन ने लिखा कि जितना मैं दुनिया को देख रही हूं, उतना ही मुझे एहसास हो रहा है कि सोशल मीडिया पर लोग कितने पाखंडी हो सकते हैं। अगर आप अपने पार्टनर को छिपाकर रखते हैं, तो कहा जाता है कि आपको उस पर गर्व नहीं है। अगर आप खुलकर अपने प्यार का इजहार करते हैं, तो लोग कहते हैं कि आप शोहरत पाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। अगर आपकी कुछ उम्मीदें और उसूल हैं, तो आपको स्वार्थी बता दिया जाता है। और अगर आप किसी इंसान से उसके व्यक्तित्व और आपके साथ उसके व्यवहार की वजह से सच्चा प्यार करते हैं, तो लोग कहते हैं कि आप उसे छोड़ ही देंगी।

उन्होंने आगे लिखा कि मैं 17 साल की उम्र से काम कर रही हूं। आर्थिक और पेशेवर तौर पर हमेशा अपना ख्याल खुद रखा है। मैं 20 से ज्यादा देशों की यात्रा कर चुकी हूं और किसी रिश्ते में रहूं या न रहूं, मैंने अपनी जिंदगी को खुशहाल बनाया है। भगवान ने मुझे कई तरह से आशीर्वाद दिया है। बचपन से ही मैं अपनी यात्राओं और जीवनशैली का खर्च खुद उठा पाने में सक्षम हूं और इसके लिए मैं उनकी शुक्रगुजार हूं। उन्होंने खुद और अर्शदीप के बारे में अनाप शनाप बातें करने वालों को ब्लॉक करने की बात कही।

अर्शदीप ने किया सपोर्ट

अर्शदीप सिंह ने समरीन की बातों का समर्थन करते हुए उन्हें मजबूत बताया और प्यार भरा संदेश दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर दूसरों के रिश्तों और निजी जिंदगी में दखल देने वालों से अपील की कि वे इस तरह की बातों से थोड़ा विराम लें और लोगों को अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने दें।

अर्शदीप ने प्यार बांटने, दूसरों के प्रति दयालु और विनम्र रहने का संदेश देते हुए कहा कि उन्हें भगवान ने समरीन जैसी सच्चे दिल वाली, समझदार और प्यार करने वाली साथी का साथ देकर आशीर्वाद दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्यार करना और प्यार पाना इंसान के सबसे खूबसूरत एहसासों में से एक है। आखिर में उन्होंने दोनों के शुभचिंतकों का उनके प्यार और समर्थन के लिए आभार जताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+