अर्जुन तेंदुलकर की प्री-वेडिंग सेरेमनी शुरू, कब और कहां है शादी? किन क्रिकेटरों को न्योता

Arjun Tendulkar Wedding: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर जल्द ही खुशियों की शहनाई गूंजने वाली है। सचिन के बेटे और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) अपनी मंगेतर सानिया चांडोक (Saaniya Chandhok) के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस हाई-प्रोफाइल शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और तेंदुलकर परिवार जामनगर पहुंच चुका है।

अर्जुन और सानिया की शादी का जश्न गुजरात के जामनगर में मनाया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इस ग्रैंड प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की मेजबानी खुद अंबानी परिवार कर रहा है। जामनगर वही जगह है जहां हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का भी भव्य कार्यक्रम हुआ था। तेंदुलकर और अंबानी परिवार के बीच पुराने और गहरे रिश्तों की वजह से यह आयोजन बेहद खास होने वाला है।

arjun tendulkar

कब है शादी? (Arjun Tendulkar Wedding Date)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन और सानिया की शादी की रस्में 3 मार्च से शुरू होंगी। मुख्य शादी समारोह 5 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। दोनों की पिछले साल अगस्त में एक निजी समारोह में सगाई हुई थी, जिसके बाद से ही फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार था।

कौन हैं सानिया चांडोक? (Who is Saaniya Chandhok)

अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली पत्नी सानिया चांडोक एक सफल बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह 'मिस्टर पॉज़ पेट स्पा एंड स्टोर' (Mr Paws Pet Spa & Store) की फाउंडर हैं। सानिया को जानवरों से बेहद लगाव है और वह अपने इस स्टार्टअप के जरिए पालतू जानवरों की देखभाल के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अपनी पढ़ाई और प्रोफेशनल बैकग्राउंड के कारण वह सोशल मीडिया और बिजनेस वर्ल्ड में भी काफी जानी जाती हैं।

मेहमानों की लिस्ट

सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे की शादी के लिए देश-विदेश की बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया है। मेहमानों की लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं।

राजनीति: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राहुल गांधी।

क्रिकेट: विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, शुभमन गिल और युवराज सिंह। युवराज और शुभमन पहले ही जामनगर पहुंच चुके हैं, जबकि विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का के साथ भारत लौट आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+