अर्जुन तेंदुलकर ने तूफानी ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को अकेले दिलाई जीत, मुंबई इंडियंस को अब होगा पछतावा?
Arjun Tendulkar: आईपीएल से पहले अर्जुन तेंदुलकर अपना जलवा दिखा रहे हैं। पिछले कुछ सीजन मुंबई इंडियंस के साथ रहने के बाद अर्जुन तेंदुलकर इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स में चले गए हैं। घरेलू क्रिकेट में वह गोवा के लिए खेलते हुए तबाही मचा रहे हैं।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अर्जुन तेंदुलकर गेंद और बल्ले दोनों से अपना जलवा दिखा रहे हैं। एमपी के खिलाफ खेलते हुए अर्जुन तेंदुलकर ने अपना तगड़ा जलवा दिखाया है। मुंबई से जाने के बाद अर्जुन का पूरा ध्यान आगामी आईपीएल में जगह बनाने पर है, इसी वजह से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वह धमाल मचा रहे हैं।

मध्य प्रदेश के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने विपक्षी टीम के प्रमुख बल्लेबाज़ों, ओपनर अंकुश सिंह और शिवांग कुमार के साथ-साथ वेंकटेश अय्यर को भी पवेलियन भेजकर मुकाबले का रुख पूरी तरह अपनी टीम के पक्ष में मोड़ दिया। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि मध्य प्रदेश के कप्तानी रजत पाटीदार कर रहे थे, आईपीएल में आरसीबी के कप्तान हैं।
Arjun Tendulkar करते हैं ओपन
हैरान करने वाली बात तो यह भी थी कि गोवा के लिए ओपनर के तौर पर खेलते हुए अर्जुन तेंदुलकर ने 10 गेंदों का सामना करते हुए 16 रन भी बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन बाउंड्री आई। इस ऑल राउंड प्रदर्शन ने गोवा की 7 विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई।
मुंबई इंडियंस से चले गए Arjun Tendulkar
इस बार आईपीएल में मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रेड कर लिया। उनको 30 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ टीम में शामिल कर लिया गया। तीन सालों तक अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के साथ रहे लेकिन अब वह दूसरी टीम में आ गए। आईपीएल से पहले ओपनर के तौर पर खेलने पर ऐसा लग रहा है कि लखनऊ सुपर जायंट्स कुछ योजना बना रही होगी। अर्जुन को ऊपरी क्रम के लिए तैयार किया जा रहा है।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता?












Click it and Unblock the Notifications