धोनी के फैन्स असली हैं या नकली? हरभजन सिंह ने उठाया राज़ से पर्दा, RCB समर्थकों की भी बताई सच्चाई
IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच फैन वॉर हमेशा चलता रहता है। दोनों टीमों के फैन्स मुकाबले के दौरान काफी उत्साहित रहते हैं। धोनी के फैन्स हर प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं और उनकी आलोचना करने वाले लोग दूसरी तरफ के होते हैं, एक-दूसरे को नीचा दिखाने का काम फैन्स करते रहते हैं।
यह तो हर कोई जानता है कि धोनी के ज्यादातर फैन्स चेन्नई सुपर किंग्स में हैं। माही को देखने के लिए इनका हुजूम उमड़ता है। महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स स्टेडियम में हुटिंग करते हैं और टीम की हौसला अफजाई करने का काम भी करते हैं। फैन वॉर के बीच हरभजन सिंह ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि आजकल आधे फैन्स तो पैसे देकर सोशल मीडिया पर बनाए जाते हैं। इन सबके बीच धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके फैन्स असली हैं। हरभजन सिंह ने माही के चाहने वालों को वास्तविक समर्थक बताया और कहा कि माही के लिए इन फैन्स का प्यार सच्चा है।
IPL 2025: धोनी के गेम पर भज्जी का बयान
भज्जी ने यह भी कहा कि अगर फैन्स चाहते हैं, तो धोनी को और खेलना चाहिए। जितना दम है, तब तक खेलो भाई। उन्होंने कहा कि इस बार का प्रदर्शन अगर देखा जाए, तो धोनी ने ठीक खेला है। चेन्नई के असली फैन्स हैं और उनके लिए ही धोनी खेलते हैं। बाकी लोगों के बारे में बात अभी नहीं करेंगे।
IPL 2025 में चेन्नई है बाहर
गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन आईपीएल से बाहर हो गई है और धोनी ने बीच सीजन में कप्तानी संभाली थी। माही की टीम बाहर हो गई लेकिन फैन्स का प्यार अब भी बरकरार है। ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद धोनी को कप्तानी का जिम्मा दिया गया था लेकिन चीजें उनके हिसाब से घटित नहीं हुई। धोनी ने रिटायरमेंट को लेकर की घोषणा नहीं की है, इससे समझा जा सकता है कि वह अगले सीजन भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications