'वही सफल हुए जिनके पास कहानी थी,' विराट के टेस्ट रिटायरमेंट पर अब अनुष्का शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

विराट कोहली ने जब टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा, तो सिर्फ एक युग का अंत नहीं हुआ- एक पूरी कहानी थम गई। एक ऐसा चैप्टर जो जुनून, संघर्ष और गर्व से भरा हुआ था। लेकिन इस कहानी की सबसे खूबसूरत लाइन तब आई, जब उनकी हमसफर अनुष्का शर्मा ने चुप्पी तोड़ी। उनकी पोस्ट ने न सिर्फ विराट की क्रिकेटिंग जर्नी को, बल्कि उनके अंदर के इंसान को भी बयां कर दिया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि, 'इसलिए टेस्ट क्रिकेट में वही सफल हुए जिनके पास कुछ कहने को कोई कहानी थी। लंबी कहानी जो गीली, सूखी, देशी, विदेशी हर पिच पर लिख कर भी खत्म न हो।' अनुष्का शर्मा की ये पोस्ट बताती है कि वह इस फैसले से खुश नहीं हैं।

Virat Kohli Anushka Sharma

अनुष्का का इमोशनल ट्रिब्यूट
इससे पहले विराट के टेस्ट रिटायरमेंट के दो दिन बाद अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर जो लिखा, उसने लाखों दिलों को छू लिया। उन्होंने लिखा, 'रिकॉर्ड्स और माइलस्टोन्स की बात होगी, लेकिन मैं उन आंसुओं को याद रखूंगी जो कभी दिखे नहीं, उन लड़ाइयों को जो किसी ने देखी नहीं, और उस बेपनाह मोहब्बत को जो तुमने इस फॉर्मेट को दी।'


उन्होंने लिखा कि हर टेस्ट सीरीज़ के बाद विराट थोड़ा और समझदार, थोड़ा और विनम्र होकर लौटे। उन्होंने आगे लिखा कि, 'मैं हमेशा सोचती थी कि तुम व्हाइट्स में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहोगे, लेकिन तुमने हमेशा दिल की सुनी है। इस विदाई के हर हिस्से के तुम हकदार हो।'

टेस्ट रिटायरमेंट के बाद मंगलवार को विराट और अनुष्का वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। इस सफर को कई फैंस ने विराट के एक नए अध्याय की शुरुआत माना-जहां क्रिकेट से ज़्यादा अब आत्मिक संतुलन की झलक दिख रही है।

किंग कोहली का टेस्ट रिकॉर्ड: एक विरासत जो मिस होगी

  • टेस्ट करियर: 123 मैच
  • रन: 9,230
  • शतक: 30। अर्धशतक: 31
  • डबल सेंचुरी: 7 (भारतीय रिकॉर्ड)
  • औसत: 46.85
  • कप्तान के तौर पर टेस्ट जीत: 40 (भारतीय रिकॉर्ड)
  • भारत को टेस्ट रैंकिंग में No.1 बनाए रखा लगभग 5 साल
  • ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत (2018)

इंग्लैंड टूर से पहले टीम इंडिया पर संकट
रोहित शर्मा के बाद अब विराट कोहली के टेस्ट से रिटायर होने के बाद टीम इंडिया को अचानक दो सबसे अनुभवी बल्लेबाज़ों की कमी खलने वाली है। 20 जून से शुरू होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए अब BCCI को नई कप्तानी और बैटिंग लाइन-अप तैयार करनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+