वर्ल्ड कप से पहले इस भारतीय खिलाड़ी ने लिया संन्यास, IPL से लेकर घरेलू क्रिकेट में खूब कमाया नाम
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले घरेलू क्रिकेट के दिग्गज गेंदबाज अनुरीत सिंह ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है।
नई दिल्ली, 26 सितंबर। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले घरेलू क्रिकेट के दिग्गज गेंदबाज अनुरीत सिंह ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। सोमवार 26 सितंबर को पूर्व बड़ौदा और रेलवे क्रिकेटर अनुरीत सिंह ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी रिटारयमेंट का ऐलान किया। अनुरीत सिंह ने साल 2008 से लेकर साल 2021 तक 72 फर्स्ट क्लास, 56 लिस्ट-ए और 71 टी20 मुकाबलों में हिस्सा लिया। जिसमें उनका प्रदर्शन भी अच्छा रहा।

सोशल मीडिया पर लिखी यह बात
अनुरीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि बचपन से ही मैं क्रिकेटर बनना चाहता था। जब 16 साल का था तब पहली बार मैं दिल्ली स्थित सुभानिया क्रिकेट क्लब में शामिल हुआ था। यह सपने के सच होने जैसा था जब मुझे भारतीय घरेलू सत्र 2008 के दौरान कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी खेल में भारतीय रेलवे के लिए खेलने का मौका मिला। मैं अपने कप्तान और संरक्षक संजय बांगर (संजू भैया, अभय शर्मा सर और मुरली कार्तिक (कैटी भैया), मेरे कोच राधे श्याम शर्मा सर, देविंदर बिष्ट सर, राजन सचदेवा सर को मेरा मार्गदर्शन करने और सलाह देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।

शानदार रहा है घरेलू क्रिकेट करियर
तेज गेंदबाज अनुरीत सिंह ने साल 2008 में कर्नाटक के खिलाफ रेलवे के लिए एफसी क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। रेलवे के अलावा अनुरीत सिंह बड़ौदा और सिक्किम के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में खेले गए 71 मैच में 64 विकेट झटके थे। जबकि 72 फर्स्टक्लास मुकाबलों में उनके नाम पर 249 विकेट है। वहीं लिस्ट ए के 56 मुकाबलों में अनुरीत सिंह ने 85 विकेट झटके। अनुरीत सिंह भारतीय टीम के लिए नेट बॉलर का काम भी कर चुके हैं।

IPL की कई टीमों के साथ खेल चुके हैं अनुरीत
अनुरीत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी हिस्सा लिया, जिस दौरान साल 2009 से लेकर 2018 तक वह अलग-अलग फ्रेंचाइज वाली टीमों में शामिल रहे। पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल थे। आईपीएल में उन्होंने कुल 23 मैच खेले और 3/23 के सर्वश्रेष्ठ के साथ 18 विकेट झटके। अनुरीत आखिरी बार साल 2018 में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे।












Click it and Unblock the Notifications