रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद एक और दिग्गज ने लिया टेस्ट से संन्यास, फैंस हैरान, जानें नाम

former Sri Lanka captain Angelo Mathews Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा। दरअसल, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर फैंस को हैरान कर दिया। अब क्रिकेट की दुनिया का एक और दिग्गज ने टेस्ट को अलविदा कह दिया है। हालांकि, ये खिलाड़ी भारतीय नहीं बल्कि श्रीलंका का है।

एंजेलो मैथ्यूज ने टेस्ट से लिया संन्यास (former Sri Lanka captain Angelo Mathews Retirement)

श्रीलंका के ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। अगले महीने गॉल में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैथ्यूज का श्रीलंका के लिए आखिरी टेस्ट होगा। एक बयान में मैथ्यूज ने कहा कि अगली पीढ़ी के लिए कमान संभालने का यह सही समय है। इसके साथ ही उन्होंने पुष्टि की कि वह सफेद गेंद यानी कि वनडे क्रिकेट खेलने के लिए राष्ट्रीय टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Angelo Mathews 1

मैथ्यूज ने शेयर की भावुक पोस्ट

मैथ्यूज ने एक्स पर शेयर किए गए एक पोस्ट में कहा कि टूटे हुए दिल और कई बेहतरीन यादों के साथ, मेरे लिए खेल के सबसे प्रिय प्रारूप, अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का समय आ गया है। श्रीलंका के लिए क्रिकेट खेलने के पिछले 17 साल मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान और गौरव भरे रहे हैं। जब कोई अपने देश की जर्सी पहनता है तो देशभक्ति और सेवा की भावना से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता। मैंने क्रिकेट को अपना सबकुछ दिया है और क्रिकेट ने मुझे बदले में सबकुछ दिया है और मुझे वह व्यक्ति बनाया है जो मैं आज हूं।

युवा खिलाड़ियों को लेकर कही दिल की बात

मैथ्यूज ने अपने करियर के दौरान उनका समर्थन करने और उनके और टीम के साथ खड़े रहने के लिए फैंस का धन्यवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरा मानना ​​है कि यह टेस्ट टीम एक प्रतिभाशाली टीम है जिसमें भविष्य और वर्तमान के कई महान खिलाड़ी खेल रहे हैं। अब ऐसा लगता है कि हमारे देश के लिए चमकने के लिए एक युवा खिलाड़ियों को आगे लाने का सबसे अच्छा समय है।

बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मैच

श्रीलंका के लिए 118 टेस्ट मैच खेलने वाले मैथ्यूज ने 44.62 की औसत से 8,167 रन बनाए हैं, जिसमें 16 शतक और 45 अर्धशतक शामिल हैं। 17 जून से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाले अपने आखिरी टेस्ट में मैथ्यूज के पास 'घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों' की सूची में विराट कोहली को पीछे छोड़ने का मौका है, जो उनसे सिर्फ 13 रन पीछे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+