क्या वैभव सूर्यवंशी ने किया उम्र में फर्जीवाड़ा? वीडियो वायरल होने के बाद पिता ने बता दी सच्चाई

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल नीलामी में सबसे कम उम्र के खरीदे गए खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के ऊपर उम्र में हेरफेर के आरोप लग रहे हैं और एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में वैभव खुद अपनी उम्र के बारे में बताते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ 10 लाख की धन राशि के साथ खरीदा गया है। वह 13 वर्ष के हैं लेकिन खुद के ही एक वीडियो में वह अपनी उम्र कुछ और बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वैभव कह रहे हैं कि मेरे 14 साल इसी सितम्बर को पूरे हुए हैं।

vaibhav suryavanshi

यह वीडियो अब तेजी से वायरल है और लोग सवाल कर रहे हैं कि सितम्बर में 14 साल पूरे होने के बाद नवम्बर में उम्र 13 साल कैसे हो गई। वैभव की उम्र में हेरफेर के आरोप लगने के बाद उनके पिता सामने आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर किये जा रहे दावों को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

पीटीआई से बातचीत में वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने कहा कि जब वैभव साढ़े आठ साल का था, तो बीसीसीआई द्वारा किये गए बॉन टेस्ट में भाग लिया था। वह पहले से इंडिया के लिए अंडर 19 खेल चुका है। हमें किसी बात का डर नहीं है, वैभव फिर से टेस्ट के लिए जा सकता है।

गौरतलब है कि 30 लाख से शुरू हुई बिड में वैभव सूर्यवंशी के लिए कुछ टीमों द्वारा दिलचस्पी दिखाई गई। इसके बाद मामला एक करोड़ से ऊपर निकल गया और राजस्थान रॉयल्स ने उनको पहली बार में ही करोड़पति बनाकर खरीद लिया।

वैभव के लिए इतनी बड़ी बोली टैलेंट की वजह से ही लगी है। अंडर 19 भारतीय टीम के लिए यूथ टेस्ट में उन्होंने चेन्नई में शतकीय पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 के खिलाफ यह शतक आया था। उन्होंने 62 गेंदों में 104 रन बनाए थे। वैभव बिहार के समस्तीपुर से 15 किलोमीटर दूर मोतीपुर गाँव से आते हैं।

वैभव के चाचा राजीव कुमार ने एएनआई से कहा कि यहां के ग्रामीण खुश हैं। यह हमारे जिले, राज्य और देश के लिए गौरव की बात है। उनकी (वैभव) सफलता में उनके पिता का बहुत बड़ा योगदान है। मेरा भाई (वैभव के पिता) भी एक क्रिकेट खिलाड़ी थे। इसलिए, वह चाहते थे कि उनका बच्चा इसी क्षेत्र में हो।

नोट: वनइंडिया इस वायरल वीडियो की सच्चाई को लेकर पुष्टि नहीं करता है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+