ना उचित होगा, ना मैच्योर फैसला होगा, अगरकर ने कहा- भारत को इस खिलाड़ी के अनुभव की जरूरत है
नई दिल्ली, 23 जुलाई: भारत के बल्लेबाज विराट कोहली अपने करियर में खराब दौर से गुजर रहे हैं जिसके चलते आने वाले T20 विश्व कप में उनकी जगह को लेकर बातें बनाई जा रही है। वर्ल्ड कप की प्रतियोगिता में अब कुछ ही महीने बाकी हैं। विराट कोहली के साथ एक अजीब खेल यह हो रहा है कि वे आउट होने के हर बार जैसे नई तरीके खोज रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी में कोई खास कमी भी नहीं लगती लेकिन वह अचानक आउट हो जाते हैं।

3 साल से विराट कोहली ने किसी भी फॉर्मेट में शतक नहीं लगाया है लेकिन इस स्टार खिलाड़ी को टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई ने अच्छी तरीके से बैक किया है। ऐसे ही भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर का कहना है कि विराट को अभी टीम से बाहर कर देना अनुचित होगा और यह समय से ले लिया फैसला भी होगा।
अजीत अगरकर ने फैनकोड पर बात करते हुए कहा कि, इस बात में कोई शक नहीं है कि चिंता की थोड़ी बात तो है ही। विराट कोहली को रिप्लेस करने को लेकर काफी बातें हो रही है लेकिन मुझे नहीं लगता यह उचित है।
विराट कोहली को लेकर अजीत अगरकर का मानना है कि भारतीय टीम को अक्टूबर-नवंबर में आस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए एक अनुभवी खिलाड़ी की दरकार होगी क्योंकि आपको तब किसी भी तरह की दबाव वाली परिस्थितियों से जूझना पड़ सकता है।
अगरकर को उम्मीद है कि विराट कोहली अपनी पुरानी फॉर्म में जल्द वापस आ जाएंगे। उन्होंने कहा, वह शुरुआत तो कर रहे हैं। साथ ही इस समय वे आउट होने के नए तरीके भी ढूंढ रहे हैं। हालांकि उनको पता है कि रन कैसे बनाने हैं। इस समय वे एक खराब दौर से गुजर रहे हैं जो हर महान खिलाड़ी की जिंदगी का हिस्सा होता है। उम्मीद करते हैं कि वे भारत के लिए अपनी पुरानी फॉर्म में लौट आएंगे क्योंकि अगले साल 50 ओवर का विश्वकप भी होगा।
अगरकर कहते हैं कि टीम इंडिया में होनहार लोगों की कमी नहीं है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि विराट कोहली को लेकर सवाल उठाए जाएं।
आपको बता दें कि विराट कोहली फिलहाल छुट्टियों पर हैं क्योंकि उनको वेस्टइंडीज के दौरे पर गई टीम इंडिया के सफेद दौरे पर T20 फॉर्मेट में जगह नहीं मिली है। कैरेबियाई टूर पर से पहले भारत तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रहा है जहां पहला मुकाबला त्रिनिदाद में रोमांचक तरीके से संपन्न हुआ और शिखर धवन की अगुवाई में भारतीय टीम को 3 रनों से जीत मिली।












Click it and Unblock the Notifications