WTC Final 2023: टेस्ट में 69 रन बनाते ही रहाणे के नाम हो जाएगा ये खास रिकॉर्ड, बन जाएंगे 13वें भारतीय बल्लेबाज

अजिंक्य रहाणे के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने 82 मैच में 38.52 की औसत से 4931 रन बनाए हैं। इसमें 12 शतक और 25 अर्धशतक उनके नाम हैं। रहाणे अगर फाइनल में 69 रन बना लेते हैं, तो उनके नाम एक नया रिकॉर्ड जुड़ जाएगा।

Ajinkya rahane

WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से लंदन के द ओवल मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जोकि 11 जून तक चलेगा। दोनों टीमों के बीच ये रोचक मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 03 बजे से शुरू होगा, लेकिन इससे तीस मिनट पहले यानी 02:30 बजे टॉस होगा। इस मैच में वैसे तो कई रिकॉर्ड टूटने और बनने हैं, लेकिन अजिंक्य रहाणे अगर टेस्ट में 69 रन बनाते हैं तो उनके नाम भी एक खास रिकॉर्ड हो जाएगा।

पांच हजार रन पूरे करने से मात्र 69 रन दूर रहाणे
दरअसल, टेस्ट मैच में रहाणे अब अपने एक नए रिकॉर्ड के करीब आ चुके हैं। अब वे टेस्ट में पांच हजार रन पूरे करने से मात्र 69 रनों की दूरी पर हैं। इतना तो तय है कि रहाणे को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी, और ऐसे में अगर वह इस मौका का फायदा उठाते हुए फाइनल में अगर वह यह मुकाम हासिल कर लेते हैं तो ऐसा करने वाले वे 13वें भारतीय बन जाएंगे।

रणजी और आईपीएल में किया कमाल का प्रदर्शन
रहाणे को टेस्ट टीम में ऐसे ही जगह नहीं मिली है। उन्होंने पहले रणजी ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन किया और फिर आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जो बल्लेबाजी की उसने सभी को हैरान कर दिया है। इन दोनों प्रदर्शन के दम पर उन्होंने टेस्ट टीम में जगह बनाई है। टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद आईपीएल में बीसीसीआई ने उन पर भरोसा जताया है।

रहाणे के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने 82 मैच में 38.52 की औसत से 4931 रन बनाए हैं। इसमें 12 शतक और 25 अर्धशतक उनके नाम हैं। टेस्ट मैच में भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने ने अपने 200 टेस्ट के करियर में 15,921 रन बनाए, जोकि टेस्ट में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड है। उनके बाद द्रविड़ (13,265) और गावस्कर (10,122) ने ही दस हजार या उससे अधिक रन बनाए हैं।

Recommended Video

    WTC Final: Ajinkya Rahane की इस कारण से हुई Team India में वापसी, फॉर्म नहीं है वजह | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+