WTC Final 2023: क्या टीम इंडिया की टेंशन बढ़ाएगी अजिंक्य रहाणे की इंजरी? बल्लेबाज ने चोट पर दिया बड़ा अपडेट

WTC Final 2023 अजिंक्य रहाणे को पैट कमिंस की गेंद पर उंगली में चोट लगी थी, जिसके बाद फैंस को उनके खेलने को लेकर चिंता सताने लगी। इस बीच अनुभवी बल्लेबाज ने खुद अपनी चोट को लेकर अपडेट दिया है।

Ajinkya rahane

WTC Final 2023: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच लंदन के ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए अजिंक्य रहाणे ने 89 रन की शानदार पारी खेली, जिसके कारण पहली पारी में भारत का स्कोर 296 रनों तक पहुंच सका। रहाणे ने ऐसे समय में टीम का साथ दिया, जब टॉप ऑर्डर फ्लॉप साबित हुआ। इस बीच बल्लेबाज ने अपनी इंजरी पर बड़ा अपडेट दिया है।

रहाणे की उंगली में लगी चोट
रहाणे ने इस मुकाबले में अपने टेस्ट क्रिकेट के अनुभव का बेहतरीन प्रयोग किया। उन्होंने बहुत ही संयम के साथ अपनी पारी को समाप्त किया। रहाणे के साथ शार्दुल ठाकुर ने भी टीम के स्कोर को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान बल्लेबाजी करते समय रहाणे को कुछ चोटें आईं थीं। उन्हें उंगली में पैट कमिंस की गेंद से चोट लगी थी, जिसके बाद टीम इंडिया को उनके खेलने को लेकर चिंता सताने लगी।

चोट से बल्लेबाजी पर नहीं होगा असर- रहाणे
रहाणे ने चोट पर अपडेट देने के लिए ज्यादा समय नहीं लिया और उन्होंने अब इस पर बड़ी जानकारी शेयर की है। रहाणे ने कहा कि, यह चोट काफी दर्दनाक है, लेकिन इसके कारण बल्लेबाजी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि, 'जिस तरह से मैंने बल्लेबाजी की उससे खुश हूं। आज का दिन अच्छा साबित हुआ है। हम 320-330 का स्कोर हासिल करना चाहते थे, लेकिन कुल मिलाकर हमारा दिन अच्छा रहा।'

लंबे समय तक टेस्ट टीम से बाहर रहने वाले रहाणे टेस्ट से पहले ही खुद को साबित कर चुके थे। इसके अलावा वो अपने प्रदर्शन को और बेहतर करने की इच्छा रखते हैं। भारत डब्ल्यूटीसी फाइनल में रविचंद्रन अश्विन के साथ नहीं खेल रहा है, यह अभी भी एक बहुत बड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें- WTC Final 2023: अजिंक्य रहाणे की दमदार वापसी पर सौरव गांगुली ने की प्रशंसा, बोले- उन्हें खुद पर गर्व होगा

फिलहाल, तीसरे दिन के बाद ऑस्ट्रेलिया 296 रनों से आगे चल रहा है। भारत को अगर परिणाम बदलना है तो मैदान पर कुछ अलग करना होगा। इसके अलावा टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को भी जिम्मेदारी लेनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+