'मैं अगले 2 महीनों में...,' अजिंक्य रहाणे ने काउंटी क्रिकेट से ब्रेक पर किया बड़ा खुलासा

Ajinkya Rahane: टीम इंडिया के टेस्ट उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में इंग्लैंड के काउंट क्लब लीसेस्टरशायर के लिए टूर्नामेंट खेलने से इनकार कर दिया था। इस बीच अब उन्होंने अपने इस फैसले को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रहाणे ने बताया कि फिटनेस पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उन्होंने ये निर्णय लिया है।

रहाणे ने स्वीकार किया कि वर्तमान में उनका पूरा फोकस फिटनेस पर है, जिसके लिए वह जमकर पसीना बहा रहे हैं। उनका लक्ष्य अक्टूबर में शुरू होने वाले मुंबई के आगामी घरेलू सेशन के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है।

ajinkya rahane

अजिंक्य रहाणे ने लगभग एक साल तक बाहर रहने के बाद जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2023) फाइनल के दौरान भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की। आईपीएल 2023 में मुंबई और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्हें यह मौका मिला।

डब्ल्यूटीसी फाइनल में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद, चयनकर्ताओं ने उन्हें हाल ही में समाप्त हुई दो मैचों की वेस्टइंडीज सीरीज के लिए उप-कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी थी।

अजिंक्य रहाणे ने इस बीच इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने करियर के पिछले कुछ महीनों का जिक्र करते हुए लिखा, 'पिछले 4 महीने संतुष्टिदायक रहे हैं और हमने जो हाई इंटेंसिटी वाला क्रिकेट खेला है, अब हमारे सामने आने वाले घरेलू सीजन के लिए अपने शरीर को स्वस्थ और तरोताजा करने का समय आ गया है।'

रहाणे ने आगे लिखा कि, 'मुंबई का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए हमेशा सम्मान की बात रही है और मैं अक्टूबर में शुरू होने वाले घरेलू सीजन के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए अगले 2 महीनों में अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत करूंगा। इसलिए मैंने इसे चुनने का फैसला किया है।'

उपकप्तान ने बताया कि, 'लीसेस्टरशायर मेरे साथ नियमित संपर्क में है और बदलती स्थिति को अच्छी तरह से समझता है और मुझे भविष्य में उनके साथ अपने संबंधों को और बेहतर करने की उम्मीद है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+