Ajinkya Rahane Caste: क्या है अजिंक्य रहाणे की जाति? संन्यास के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, सच आया सामने

Ajinkya Rahane Caste: भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने 15 साल लंबे करियर को आज विराम दे दिया। रहाणे ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। एक वीडियो जारी करते हुए उन्होंने अपने फैसले के बारे में बताया। अब रहाणे को उनके फैंस आईपीएल में खेलते हुए भी नहीं देख पाएंगे। वह हर तरह के क्रिकेट से अलग हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर रहाणे के फोटो और वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं, एक तबका ऐसा भी है जो उनके निजी जीवन को लेकर चीजें सर्च कर रहा है। उसमें जाति सबसे अहम है। इसके अलावा उनकी पत्नी और बच्चों के बारे में भी लोग जानना चाहते हैं। आइए जानते हैं कि कि वह किस जाति से आते हैं और परिवार में कौन हैं?

Ajinkya Rahane Caste

हालांकि एक क्रिकेटर की जाति सिर्फ खेल होती है। जब देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो जाति मायने नहीं रखती लेकिन हिंदुस्तान में जाति एक सच्चाई भी है, जिसे झुठलाया नहीं जा सकता है। अजिंक्य रहाणे महाराष्ट्र के अहमदनगर से आते हैं लेकिन मुंबई के पास डोंबिवली में स्कूलिंग हुई, वहीं से उनका पालन-पोषण हुआ।

क्या है अजिंक्य रहाणे की जाति?

अजिंक्य रहाणे ने पब्लिकली कभी अपनी जाति के बारे में कोई जिक्र नहीं किया। वह एक साधारण मराठा परिवार से आते हैं। उनकी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार लोग उनको महाराष्ट्रीयन हिंदू मानते हैं। कई रिपोर्ट्स के अनुसार वह महाराष्ट्र की कथित ऊंची जातियों से नहीं आते हैं, उनका पालन-पोषण एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ है। हालांकि किसी भी दावे या रिपोर्ट को लेकर अजिंक्य रहाणे या उनके परिवार ने कभी प्रतिक्रिया नहीं दी।

कौन हैं अजिंक्य रहाणे की वाइफ?

अजिंक्य रहाणे की शादी राधिका धोपावारकर से हुई है। वह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और होममेकर हैं। दोनों की शादी 2014 में हुई थी और मैरिज लाइव अच्छी चल रही है। राधिका ने मुंबई के विनायक गणेश वेंज कॉलेज से अपनी एजुकेशन पूरी की थी। उनके पास इंटीरियर डिजाइन की डिग्री है।

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी, कितने हैं बच्चे?

राधिका और अजिंक्य रहाणे की लव स्टोरी भी दिलचस्प है। दोनों पड़ोसी हुआ करते थे और रहाणे की बहन के साथ राधिका स्कूल में पढ़ती थीं। दोनों क्लासमेट्स थीं। इस वजह से दोनों का मिलना होता था। 2007 के बाद अजिंक्य और राधिका ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था, जो आगे चलकर शादी में बदल गया। अजिंक्य रहाणे और राधिका के दो बच्चे हैं। बेटी आर्या 7 साल की है और बेटा राघव 4 साल का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+