अजिंक्य रहाणे ने कप्तानी छोड़ने का किया ऐलान, किस वजह से लिया इतना बड़ा फैसला?
भारतीय खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने घरेलू क्रिकेट में एक नया फैसला लिया है। घरेलू क्रिकेट में अजिंक्य रहाणे मुंबई की कप्तानी करते हैं लेकिन अब उन्होंने अपनी राह अलग करने पर विचार किया है। उन्होंने मुंबई की कप्तानी छोड़ने की घोषणा करते हुए कारण भी बताया है।
रहाणे ने अपना फैसला सोशल मीडिया पर आकर बताया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मुंबई टीम की कप्तानी करना और चैंपियनशिप जीतना मेरे लिए एक बेहद सम्मान की बात रही है। अब जब एक नया घरेलू सीजन सामने है, तो मुझे लगता है कि यह नए नेता को तैयार करने का सही समय है। इसलिए, मैंने कप्तानी की भूमिका से हटने का फैसला किया है।

इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट में अजिंक्य रहाणे को काफी अनुभव है फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रहाणे में 200 से ज्यादा गेम खेले हैं। उनके बल्ले से 14000 रन आए हैं। इस साल रणजी सीजन 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है और मुंबई का पहला मुकाबला जम्मू-कश्मीर के खिलाफ है।
उनकी कप्तानी में मुंबई ने 2023-24 रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतते हुए फाइनल में विदर्भ को शिकस्त दी। इसके बाद उन्होंने 2024-25 ईरानी कप में भी टीम का नेतृत्व करते हुए रेस्ट ऑफ इंडिया (ROI) पर शानदार जीत दर्ज कराई। कप्तानी से हटने के बाद रहाणे मुंबई के लिए खेलना जारी रखते हैं या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।
रहाणे दिलीप ट्रॉफी में वेस्ट जॉन की टीम से भी बाहर हैं, उनके साथ चेतेश्वर पुजारा को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। ऐसे में अब रणजी ट्रॉफी के ऊपर नजर रहेगी। अजिंक्य रहाणे इस साल आईपीएल में भी शमिल थे और उनको केकेआर की कप्तानी करने का मौका मिला था। टीम का प्रदर्शन खराब रहा था।
Captaining and winning championships with the Mumbai team has been an absolute honour.
With a new domestic season ahead, I believe it’s the right time to groom a new leader, and hence I’ve decided not to continue in the captaincy role.
I remain fully committed to giving my best…
— Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane88) August 21, 2025
रहाणे और पुजारा दोनों ने ही अब तक रिटायरमेंट के घोषणा नहीं की है लेकिन टीम इंडिया में उनकी वापसी अब नहीं होगी, जल्दी ही दोनों संन्यास की घोषणा भी कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications