'ये तो 'जोरू का गुलाम' है....', शोएब मलिक के बाद रविंद्र जडेजा भी हुए बदनाम, सरेआम उड़ी इज्जत की धज्जियां
Ravindra Jadeja and Rivaba Jadeja Latest News: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा तीसरे टेस्ट मैच में वापसी कर सकते हैं। विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में रविंद्र जडेजा भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। चोटिल होने की वजह से रविंद्र जडेजा को रेस्ट दिया गया था। लेकिन तीसरे टेस्ट मैच में उनकी वापसी पर उम्मीद जताई जा रही है।
पिता ने लगाए गंभीर आरोप
इस बीच रविंद्र जडेजा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। रविंद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने न्यूज पोर्टल दैनिक भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में कुछ बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने अपने बेटे और बहू पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद से ही रविंद्र जडेजा सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किए जा रहे हैं।

10 सालों से रहते हैं अकेले
अपने इंटरव्यू में रविंद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने बताया कि एक ही शहर में रहने के बावजूद भी वह जडेजा से मिल नहीं पाते हैं। उन्होंने कहा था कि हम दोनों के बीच किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं है। ना तो वह मुझे बुलाता है और ना ही मैं उसे कभी इनवाइट करता हूं। पिछले 10 सालों से रविंद्र जडेजा के पिता जामनगर केएक 2बीएचके फ्लैट में अकेले रह रहे हैं।
बीबी का गुलाम बन गए जडेजा
रविंद्र जडेजा के पिता ने आरोप लगाया कि वह पिछले 5 सालों से अपने पोती का चेहरा तक नहीं देख पाए हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि रविंद्र जडेजा को उसकी वाइफ ने वश में कर लिया है और वह भी बीबी का गुलाम बन गया है। अच्छा होता कि उसकी कभी शादी ही नहीं हुई होती। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि रविंद्र जडेजा और रिवाबा की शादी के कुछ ही महीने बाद ही उनके परिवार में समस्याएं शुरू हो गईं।
जडेजा ने तोड़ी चुप्पी
रविंद्र जडेजा ने पिता के आरोपो को बेबुनियाद करारा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी वाइफ रिवाबा जडेजा का पक्ष लेते हुए इस पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा कि यह इंटरव्यू पूरी तरह से स्क्रिप्टेड है। जिसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। यह सिर्फ मेरी पत्नी को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।
शोएब मलिक के बाद जडेजा भी बदनाम
रविंद्र जडेजा से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक भी अपनी पर्सनल लाइफ के कारण चर्चाओं में आ गए थे। पिछले कुछ समय से लगातार फैंस के बीच में शोएब मलिक चर्चा में बन गए हैं। शोएब मलिक ने पिछले महीने 20 जनवरी को पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरी शादी की खबर शेयर की थी। इसके बाद से ही फैंस लगातार उन्हें निशाने पर ले रहे हैं। पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से तलाक लेने के बाद शोएब मलिक ने तीसरी बार निकाह कर ली है। पर्सनल लाइफ की वजह से रविंद्र जडेजा और शोएब मलिक दोनों ही फैंस के निशाने पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications