हार्दिक के बाद 7 और खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के निशाने पर, जानें किन खिलाड़ियों पर लगाई जाएगी बड़ी बोली
Mumbai Indians: आईपीएल में मुंबई इंडियंस सबसे सफल टीमों में से एक है। मुंबई इंडियंस ने पांच बार खिताबी जीत दर्ज की है। पिछले आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ़ तक का सफर तय कर लिया था। हालांकि उससे आगे यह टीम नहीं जा पाई। इस बार टीम को मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
गुजरात टाइटंस से मुंबई ने अपने हरफनमोला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को वापस लिया है। कैश डील के तहत पांड्या वापस आ गए हैं। 15 करोड़ रुपये में हार्दिक पांड्या को वापस शामिल कर लिया गया है। उनके अलावा नीलामी में भी मुंबई इंडियंस की निगाहें कुछ अहम और बड़े नामों की तरफ है।

पैट कमिंस: मुंबई इंडियंस स बार नीलामी में केकेआर के पूर्व खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को लाने के लिए बोली लगा सकती है। कमिंस को लाकर आर्चर की भरपाई करने का प्रयास हो सकता है।
हर्षल पटेल: आईपीएल 2021 में हर्षल पटेल ने पर्पल कैप जीती थी। पिछले साल साधारण प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने इस बार उनको रिलीज कर दिया है। मुंबई इंडियंस उनको अपने खेमे में ला सकती है।
वनिंदु हसारंगा: आरसीबी से एक और खिलाड़ी वनिंदु हसारंगा को बी रिलीज किया गया है। उन्होंने 2022 में पर्पल कैप हासिल की थी। मुंबई इंडियंस के लिए वह एक परफेक्ट स्पिनर साबित हो सकते हैं। वर्ल्ड में वह नम्बर दो टी20 गेंदबाज हैं।
जेसन होल्डर: ऑल राउंडर लाने का प्रयास भी मुम्बई कर सकती है। निचले क्रम में बल्लेबाजी का ऑप्शन होल्डर के आने से बढ़ सकते हैं। ऐसे में उनके लिए मुंबई बोली लगा सकती है।
दसुन शनाका: गुजरात के लिए शनाका का आईपीएल डेब्यू देखने को मिला था। मुंबई इंडियंस उनको अपने खेमे में शामिल करने के लिए बोली लगाते हुए दिख सकती है। शनाका का पास स्ट्रोक प्ले है और वह तेज बैटिंग कर सकते हैं।
कार्तिक त्यागी: मुंबई के पास बुमराह के अलावा क्वालिटी गेंदबाज नहीं है। ऐसे में कार्तिक त्यागी एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। त्यागी को लाने के लिए मुंबई इंडियंस बोली लगा सकती है। वह राजस्थान रॉयल्स और हैदाबाद के लिए खेले हैं।
चेतन सकारिया: पिछले दो आईपीएल सीजन में चेतन सकारिया भी अपना जलवा दिखाने में नाकाम रहे हैं। उनको दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया है, ऐसे में मुंबई के पास बोली लगाने का एक सुनहरा मौका है।












Click it and Unblock the Notifications