WPL 2023 Points Table: RCB का फ्लॉप प्रदर्शन जारी, दिल्ली ने फिर दिखाया दम, जानें प्वाइंट्स टेबल का हाल
WPL 2023 Points Table Updates: विमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। पांच मुकाबलों में दिल्ली की यह चौथी जीत रही है।

WPL 2023 Points Table, latest updates: विमेंस प्रीमियर लीग में अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। हर मुकाबले के साथ प्वॉइंट्स टेबल में मजेदार बदलाव हो रहे हैं। महिला आईपीएल के इस सीजन मुंबई का प्रदर्शन जबरदस्त रहा है। मुंबई की टीम को अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर आरसीबी को अभी भी पहली जीत की तलाश है। आरसीबी की टीम अब तक खेले गए अपने पांचों मैचों को गंवा चुकी है।
आरसीबी का अब तक नहीं खुला खाता
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की महिला क्रिकेट टीम को सबसे ताकतवार माना जा रहा था। महिला आईपीएल शुरू होने से पहले क्रिकेट के कई दिग्गजों ने इस टीम को जीत की सबसे बड़ी दावेदार टीम घोषित किया था। लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी स्मृति मंधाना आरसीबी के पास है। इसके अलावा ऋचा घोष, रेणुका ठाकुर के अलावा ऑस्ट्रेलियाई स्टार एलिस पेरी और न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन भी इस टीम का हिस्सा हैं। इतने स्टार्स खिलाड़ी होने के बावजूद टीम को लगातार पांच मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।
हरमनप्रीत कौर की मुंबई का है जलवा
मुंबई इंडियंस अपने चारों मैच जीतकर 8 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है। दिल्ली कैपिटल्स के भी 8 अंक है, लेकिन वह मुंबई की तुलना में एक मैच ज्यादा खेल चुकी है। दिल्ली ने अपने पांच में से चार मुकाबलों में जीत हासिल की है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली अभी दूसरे नंबर पर मौजूद है। यूपी वॉरियर्स ने 4 में से दो मैच जीते हैं तो दो में उसे हार मिली है। यह टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। वहीं गुजरात जायंट्स ने अब तक 4 में से सिर्फ एक मैच जीता है और वह 2 अंकों के साथ चौथे स्थान पर स्थित है। आरसीबी की टीम को अभी तक एक भी जीत नहीं मिली है और वह सबसे अंतिम पायदान यानी पांचवें स्थान पर मौजूद है।
जानिए प्वॉइंट्स टेबल का हाल
मुंबई इंडियंस - 04 मैच, 04 जीत, 08 प्वाइंट्स, +3.524 NRR
दिल्ली कैपिटल्स- 05 मैच, 04 जीत, 01 हार, 08 प्वाइंट्स, +1.887 NRR
यूपी वॉरियर्स- 04 मैच, 02 जीत, 02 हार, 04 प्वाइंट्स, +0.015 NRR
गुजरात जायंट्स- 04 मैच, 03 हार, 01 जीत 02 प्वाइंट्स, -3.397 NRR
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 05 मैच, 05 हार, 00 प्वाइंट्स, -2.109 NRR












Click it and Unblock the Notifications