IND vs WI: वेस्टइंडीज को 200 रन से हराने के बाद पंड्या ने खोला बड़ा राज, विराट-रोहित को लेकर कही यह बात

India Vs West Indies odi Series, Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारतीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को दमदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीतने में सफलता हासिल की। दूसरा वनडे मैच हारने के बाद भारतीय टीम को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे थे। लेकिन टीम के खिलाड़ियों ने तीसरे मैच में शानदार प्रदर्शन से आलोचकों को तगड़ा जवाब दिया।

वेस्टइंडीज को 200 रन से हराया: पहले दो मैच लो स्कोरिंग रहने के बाद तीसरे मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के सामने एक बड़ा टोटल खड़ा किया। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट पर 351 रन बनाए। जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 151 रन ही बना सकी और मैच 200 रन से मैच गंवा बैठी।

 Hardik Pandya 1

हार्दिक पंड्या ने कही यह बात: इस विशाल जीत के बाद हार्दिक पंड्या ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कुछ जरूरी बातों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बतौर कप्तान मैं इस तरह के मैचों का इंतजार करता हूं। यह इंटरनेशनल गेम से कहीं बढ़कर था। हम जानते थे कि क्या दांव पर लगा है और अगर हम हारे तो बहुत निराशा होगी। टीम के सभी खिलाड़ियों ने अपने रोल को एंन्जॉय किया।

कोहली-रोहित को लेकर कही यह बात: दूसरा वनडे हारने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर ऐसी खबरें थी कि वह तीसरे मैच में वापसी कर सकते हैं। लेकिन ये दोनों ही खिलाड़ी फाइनल मैच में भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर हार्दिक पंड्या ने कहा कि उन्हें आराम देना जरूरी था, ताकि ऋतुराज गायकवाड़ जैसे प्लेयर्स को मौका मिल सके। युवाओं को अवसर देने के लिए कोहली-रोहित को आराम दिया गया था।

जमकर की कोहली की तारीफ: जीत के बाद हार्दिक पंड्या ने विराट कोहली की खूब तारीफ की। कुछ दिन पहले विराट से अच्छी बातचीत हुई। उन्होंने मुझे 7-8 साल से देखा है और उनकी सलाह थी कि मैं पिच पर थोड़ा समय बिताने की कोशिश करुं। विराट कोहली मैदान से बाहर होते हुए भी टीम के लिए अहम सलाह देने का काम करते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+