Afg vs SL ODI Schedule: अफगानिस्तान और श्रीलंका टक्कर को तैयार, जानें शेड्यूल और संभावित टीम
Afghanistan to tour Sri Lanka: अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच अगले महीने वनडे सीरीज खेला जाना है। जिसके लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है।

Afghanistan vs Sri Lanka odi series 2023: अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज खेला जाना है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की पुष्टि कर दी है। अगले महीने दोनों देशों के बीच तीन मैच 2, 4 और 7 जून को खेले जाएंगे। अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच यह वनडे सीरीज वर्ल्ड कप के लिहाज से भी काफी अहम है।
दोनों टीमों को होगा फायदा: अफगानिस्तान और श्रीलंका दोनों ही टीमों को इस सीरीज से काफी फायदा मिलने की उम्मीद है। एशिया कप 2023 और आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की तैयारी में मदद करेगी। इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा। लिहाजा दोनों टीमों की कोशिश इस सीरीज को अपने नाम कर लय हासिल करने की होगी।
शानदार रहा था पिछला दौरा: एसीबी के सीईओ नसीब खान ने इस सीरीज को लेकर कहा कि श्रीलंका का हमारा पिछला दौरा शानदार रहा था। हम इस बार भी कुछ बेहतरीन मुकाबलों की उम्मीद कर रहे हैं। अफगानिस्तान ने आखिरी बार श्रीलंका का दौरा साल 2022 में किया था। जहां दोनों टीमों ने एक-एक जीतकर सीरीज को बराबरी पर समाप्त किया था।
जानिए कब और कहां होंगे मुकाबले
पहला वनडे - 2 जून, 2023 (एमआरआईसीएस, हंबनटोटा)
दूसरा वनडे- 4 जून, 2023 (एमआरआईसीएस, हंबनटोटा)
तीसरा वनडे- 7 जून, 2023 (एमआरआईसीएस, हंबनटोटा)
श्रीलंका की संभावित वनडे टीम: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसंका, नुवैंदु फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर, उपकप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, चरिथ असलंका, सदीरा समरविक्रमा, धनंजय डिसिल्वा, सहन अराचचिगे, वनिन्दु हसरंगा, दुनिथ वेललागे, महीश तीक्ष्णा, कसुन रंजिथा, लहिरू कुमारा , प्रमोद मधुशान, दिलशान मदुशंका, चमिका करुणारत्ने, मथिशा पथिराना।
अफगानिस्तान की संभावित वनडे टीम: राशिद खान (कप्तान), रहमानउल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जदरान, उस्मान घानी, सेदीकुल्लाह अटल, नजीबुल्लाह जदरान, अफसर जजई, करीम जन्नत, मोहम्मद नबी, अजममुल्लाह ओमारजई, गुलाबदीन नईब, शराफुद्दीन अशरफ, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद, फजल हक फारूकी और नवीन उल हक।












Click it and Unblock the Notifications