AFG vs IRE: अफगानिस्तान-आयरलैंड मैच की ये है बेस्ट ड्रीम 11, रातोंरात करोड़पति बनने का मौका?
AFG vs IRE Dream 11: अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच सभी रेड बॉल और सफेद बॉल क्रिकेट में सीरीज खेली जानी है। सबसे पहले रेड बॉल क्रिकेट में टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। एक ही टेस्ट मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच यह दूसरा टेस्ट मुकाबला होगा।
अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में यह टेस्ट मुकाबला खेला जाना है। अफगान टीम को हशमतुल्लाह शाहिदी लीड करेंगे। दूसरी तरफ आयरलैंड की टीम का जिम्मा एंड्रू बैलबर्नी के हाथों में होगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबले की बात करें, तो स्पिन विभाग के कारण अफगानिस्तान टीम मजबूत दिखाई देती है।

भारतीय समय के मुताबिक़ यह मुकाबला सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा। इस मैच में बारिश जैसी कोई आशंका नहीं है। अबुधाबी में बारिश के आसार काफी कम ही होते हैं। मुकाबले की ड्रीम इलेवन अहम रहने वाली है।
अफगानिस्तान vs आयरलैंड ड्रीम 11 (AFG vs IRE Dream 11)
विकेटकीपर: रहमानुल्लाह गुरबाज
बल्लेबाज: पॉल स्टर्लिंग, हशमतुल्लाह शाहिदी, एंड्रू बैलबर्नी, इब्राहीम जादरान
ऑल राउंडर: एंडी मैकब्रिन, करीम जनत, कर्टिस कैम्फर
गेंदबाज: मार्क अडायर, जाहिर खान, नवीद जादरान
कप्तान: पॉल स्टर्लिंग
उपकप्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज
अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच अभी तक कुल 1 ही मुकाबला खेला गया है। इस एकमात्र मुकाबले में अफगानिस्तान ने जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच टेस्ट इतिहास का यह दूसरा मुकाबला है। इस लिहाज से अफगानिस्तान की टीम 1-0 से आगे है।
अबुधाबी की पिच की बात करें, तो यह बैटिंग करने के लिए अच्छी होगी। हालांकि गेम आगे बढ़ने के साथ ही स्पिनरों की भी अहम भूमिका रहेगी। अफगानिस्तान की टीम का पलड़ा इस मुकाबले में भारी माना जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications