PAK vs AFG: मैच खत्म होने के बाद आपस में भिड़े पाकिस्तान और अफगानिस्तान के दर्शक, फेंकी गईं कुर्सियां
दुबई, सितंबर 08। एशिया कप 2022 के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच का मुकाबला इस पूरे टूर्नामेंट का सबसे यादगार मैच बन गया है। इस मुकाबले में गेंद और बल्ले के साथ-साथ दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच हुई नोंकझोंक ने मैच का रोमांच बढ़ा दिया था। पाकिस्तान के नसीम शाह ने आखिरी ओवर में दो छक्के जड़कर अपनी टीम को मैच जीता दिया, लेकिन मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम में जो दंगल शुरू हुआ उसने हर किसी को हैरान कर दिया।

अफगानिस्तान के फैंस ने किया कुर्सियों से हमला
दरअसल, पाकिस्तान की जीत के बाद अफगानिस्तान के फैंस इस कदर बेकाबू हो गए कि उन्होंने स्टेडियम में मौजूद पाकिस्तानी फैंस को पीटना शुरू कर दिया। हालात इतने बेकाबू हो गए कि स्टेडियम का नजारा एकदम किसी अखाड़े की तरह लगने लगा। इस दौरान अफगानिस्तान के फैंस ने स्टेडियम की कुर्सियां निकाल-निकालकर पाकिस्तानी फैंस पर फेंकना शुरू कर दी।

घटना का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान की जीत के तुरंत बाद ही स्टेडियम का नजारा बदलने लगा। धीरे-धीरे शुरू हुई मारपीट बाद में कुर्सियां फेंकने तक जा पहुंची। इस दौरान वीडियो में कुछ अफगान और पाकिस्तानी दर्शक एक-दूसरे को पीटते हुए दिख रहे हैं। इस घटना ने क्रिकेट को शर्मसार किया है। वायरल वीडियो के आधार पर अभी जांच होने की भी संभावना है।

जब मैदान पर भी आ गई थी मारपीट की नौबत
आपको बता दें कि स्टेडियम में गुस्साए फैंस की नाराजगी भले ही पाकिस्तान की जीत को लेकर हो लेकर इतना तय है कि यह गुस्सा मैच के आखिरी के ओवरों में पाकिस्तान के आसिफ अली और अफगानिस्तान के फरीद अहमद मलिक के बीच हुई लड़ाई का रिएक्शन है। पाकिस्तानी पारी के 19वें ओवर में अहमद मलिक गेंदबाजी के लिए आए थे ओवर के आखिर में अहमद मलिक और पाकिस्तान के आसिफ अली के बीच हाथापाई की नौबत आ गई थी।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों के जश्न ने उकसाया?
किसी तरह यह मामला सुलझा, लेकिन उसके बाद जब पाकिस्तान मैच जीत गया तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों के जश्न के अंदाज ने अफगानिस्तान के दर्शकों को गुस्सा दिला दिया। इसके बाद स्टेडियम में ही दोनों टीमों के समर्थकों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आज की इस घटना ने क्रिकेट को शर्मसार कर दिया है।
-
Kashmiri Asiya Andrabi कौन है? दिल्ली कोर्ट ने क्यों सुनाई उम्रकैद? 24 साल से जेल में पति अलगाववादी 'आशिक' -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
US-Iran जंग में चौधरी बन रहे थे शहबाज-मुनीर, ईरान ने होर्मुज से लौटाया कराची जा रहा जहाज, धरी रह गई डिप्लोमेसी -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव












Click it and Unblock the Notifications