अफगानिस्तान की टी20 टीम के कप्तान बने राशिद खान, फरवरी 2023 में यूएई का दौरा करेगी टीम

लेग स्पिनर राशिद खान को अफगानिस्तान की टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है। राशिद इससे पहले 2019 में भी कप्तान रह चुके हैं।

Rashid Khan

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से गुरुवार को टी20 टीम के नए कप्तान की घोषणा कर दी गई। टीम के लेग स्पिनर राशिद खान को टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि राशिद खान पहले भी टी20 फॉर्मेट के कप्तान रह चुके हैं। इससे पहले 2019 में राशिद खान टीम के कप्तान रह चुके हैं। अब राशिद खान पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी की जगह लेंगे, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के बाद कप्तानी छोड़ दी थी।

कप्तानी में राशिद का रहा है अच्छा रिकॉर्ड

राशिद खान ने 2019 में अफगानिस्तान के लिए 7 टी20 मैचों में कप्तानी की थी, जिसमें से अफगानिस्तान ने 4 मैच जीते और 3 हारे थे। राशिद ने अभी तक 74 T20I मैचों में 14.38 की बेहतरीन औसत से कुल 122 विकेट चटकाए हैं। उनका सबसे बढ़िया प्रदर्शन 5/3 का रहा है। आपको बता दें कि राशिद खान को 2024 टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए कप्तान बनाया गया है। माना जा रहा है कि राशिद अगले टी20 विश्व कप तक टीम के कप्तान रहेंगे।

राशिद की कप्तानी का फरवरी 2023 में होगा आगाज

राशिद खान की कप्तानी में अफगानिस्तान की टीम फरवरी 2023 में 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए यूएई का दौरा करेगी। राशिद को कप्तान नियुक्त करते हुए अफगान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मीरवाइज अशरफ ने कहा है, राशिद खान के पास पहले तीनों फॉर्मेट में अफगानिस्तान का नेतृत्व करने का अनुभव है और हम उन्हें फिर से टी20I फॉर्मेट के लिए अपना कप्तान बनाकर खुश हैं। मुझे यकीन है कि वह शीर्ष पर आएंगे और देश के लिए और अधिक गौरव लाएंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+