AFG vs BAN: अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, पहली बार बनाई वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह, बांग्लादेश-ऑस्ट्रेलिया बाहर
AFG vs BAN: अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के सुपर आठ मुकाबले में बड़ा धमाका कर दिया। करीबी मुकाबले में बांग्लादेश को हराते हुए इतिहास रच दिया। अफगानिस्तान ने पहली बार किसी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश दोनों बाहर हो गए हैं।
टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। यह सही साबित हुआ। गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने मिलकर टीम के धांसू शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 59 रनों की बेहतरीन भागीदारी की। इस बीच जादरान 18 रन बनाकर आउट हो गए।

अजमतुल्लाह जजई 10 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। उनके बाद गुरबाज भी 43 रन बनाकर चलते बने। यहाँ से बांग्लादेश की वापसी हुई और अफगान टीम रनों के लिए तरसती नज़र आई। निचले क्रम से राशिद खान ने तूफानी अंदाज में नाबाद 19 रन बनाए और टीम को 5 विकेट पर 115 के स्कोर तक पहुंचा दिया। बांग्लादेश के लिए रिशद हुसैन ने 3 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए बांग्लादेश की खराब शुरुआत रही। तंजीद हसन बिना खाता खोले ही आउट हो गए। यहाँ से नजमुल शान्तो ने 5 और शाकिब अल हसन शून्य पर चलते बने। इसके बाद बारिश से खेल भी रुका और फिर से शुरू होते ही बांग्लादेश के अनुभवी खिलाड़ी सौम्य सरकार आउट हो गए।
हालांकि लिटन दास एक छोर पर टिककर खड़े थे लेकिन दूसरी तरफ से विकेट गिरते चले गए। जब बांग्लादेश का स्कोर 7 विकेट पर 81 रन था, उस समय बारिश ने खेल बिगाड़ दिया। गेम रुक गया। यहाँ से एक ओवर भी कम कर दिया गया और मुकाबला 19 ओवरों का हो गया। लक्ष्य में सिर्फ एक रन कम हुआ।
अंत में मुकाबला काफी करीबी हो गया और लिटन दास फिफ्टी जड़ने के बाद क्रीज पर 54 रन बनाकर नाबाद रहे औत टीम 105 पर आउट हो गई। अफगानिस्तान ने इतिहास में नाम दर्ज करा लिया। इसके साथ ही सुपर आठ के मैच समाप्त हो गए और अब सेमीफाइनल की चारों टीमें निर्धारित हो गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications