बहुत हसीन है अफगानी वाजमा अयूबी, कभी कोहली पर फिदा तो कभी रिंकू पर, जानिए खास बातें

Afghani Girl Wazma Ayubi: एशिया कप 2023 का खिताब भारत ने जीता, टीम इंडिया का प्रदर्शन इस पूरे टूर्नामेंट में काफी बढ़िया रहा, चारों ओर टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन की बात हो रही है लेकिन इस सीरीज के दौरान सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चित रही इंडिया की अफगानी फैन वाजमा अयूबी, जो इस सीरीज में डे-वन से इंडिया को सपोर्ट करती दिखाई दीं।

Wazma Ayubi

आपको बता दें कि वाजमा ने भारत को अपना दूसरा घर बताया और उनकी वो तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी, जिसमें उन्होंने भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान टीम इंडिया की जर्सी पहनकर भारत को सपोर्ट किया था। गौरतलब है कि लोग सोशल मीडिया पर जमकर वाजमा की फोटो पर कमेंट करते हैं। कोई उन्हें बेहद 'हसीन' कहता है तो किसी को वो स्वर्ग की 'अप्सरा' लगती है।

वाजमा अयूबी Businesswomen हैं

मालूम हो कि अफगानी वाजमा दुबई में रहती हैं और एक Businesswomen हैं, वो सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती के अलावा अपने सोशल वर्क को लेकर भी काफी चर्चित रहती हैं। उन्होंने ग्लोबल मैनेजमेंट एंड लीडरशिप की पढ़ाई की है और उनकी उम्र 28 साल है। वाजमा अपना एक क्लोदिंग ब्रांड Laman Clothing भी चलाती हैं।

रिंकू सिंह के खेल की तारीफ की थी

वो क्रिकेट के अलावा बॉलीवुड फिल्मों की भी दीवानी हैं। आईपीएल 2023 मैचों के दौरान भी वो अपने कई ट्ववीट की वजह से चर्चा में रही थीं। उनका एक ट्वीट उस वक्त काफी सुर्खियां बना था, जिसमें उन्होंने रिंकू सिंह की खुलकर तारीफ की थी।

'मैच लखनऊ ने जीता लेकिन दिल रिंकू सिंह ने'

दरअसल आईपीएल 2023 के दौरान केकेआर बनाम लखनऊ के गेम में क्रिकेटर रिंकू सिंह ने 33 गेंदों पर 67 रन बनाए थे हालांकि वो मैच कोलकाता ने नहीं लखनऊ ने जीता था लेकिन इसके बााद वाजमा ने ट्वीट किया था कि 'मैच लखनऊ ने जीता लेकिन दिल रिंकू सिंह ने जीता।'

बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं वाजमा

जिसके बाद कहा जाने लग गया था कि इस अफगानी फैन का दिल रिंकू सिंह पर आ गया है। लोग इन्हें अफगानी मिस्ट्री गर्ल , अफगानी सुंदरी, अफगानी ब्यूटी जैसे शब्दों से अंलकृत करते हैं। सोशल मीडिया के मुताबिक बेइंतहा हुस्न की मल्लिका वाजमा बॉलीवुड में काम करने की इच्छा रखती हैं।

विराट कोहली की भी बहुत बड़ी फैन हैं वाजमा

वैसे वाजमा केवल रिंकू सिंह की नहीं बल्कि टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली की भी बहुत बड़ी फैन हैं, उन्होंने एशिया कप फाइनल में भारतो को सपोर्ट करने के लिए विराट कोहली की जर्सी पहनी थी।

इस जर्सी पर उनका साइन है...

जिसकी जानकारी खुद ही ट्ववीट करके दी थी, उन्होंने लिखा था कि- 'एशिया कप के फाइनल में मैं जो जर्सी पहन कर टीम को स्पोर्ट करने वाली हूं उसे मेरे फेवरेट विराट कोहली ने एशिया कप 2023 के दौरान भारत बनाम अफगानिस्तान मैच में पहना था। इस जर्सी पर उनका साइन है, अब मैं इसे तब ही बदलूंगी जब वो मुझे दूसरी साइन की हुई जर्सी देंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+