AFG vs SA, Dream11: अफ़गानिस्तान-दक्षिण अफ़्रीका के मैच की ये है बेस्ट टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?
Afghanistan vs South Africa, 3rd ODI: अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज का आज तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेला जाएगा। ये सीरीज अफगान टीम के लिए शानदार साबित हुई है, उन्होंने उन्होंने अफ़्रीकी टीम के खिलाफ 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। आज के रोमांचक एक्शन से पहले ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।
सम्मान बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी अफ्रीकी टीम
तीसरा वनडे मैच आज रविवार (22 सितंबर) को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जोकि भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा। अफ़गानिस्तान एक बार फिर प्रोटियाज़ को हराने की कोशिश करेगा, जबकि मेहमान टीम अपना सम्मान बचाने के लिए बल्ले से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

AFG बनाम SA के तीसरे वनडे मैच की ड्रीम11 टीम
- विकेटकीपर: रहमानुल्लाह गुरबाज़, ट्रिस्टन स्टब्स
- बल्लेबाज: टेम्बा बावुमा, रीज़ा हेंड्रिक्स
- ऑलराउंडर: एडेन मार्कराम, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, वियान मुल्डर,
- गेंदबाज: राशिद खान, अल्लाह गजनफर, फजलहक फारूकी, लुंगी एनगिडी
- कप्तान: अजमतुल्लाह उमरजई
- उपकप्तान: एडेन मार्कराम
ड्रीम टीम बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
शारजाह क्रिकेट स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए अच्छी होने की उम्मीद है, इसलिए इसे ध्यान में रखते हुए टीम बनाने की सलाह दी जाती है। स्पिनिंग ऑलराउंडर और गेंदबाजों को कप्तान या उप-कप्तान बनाना आज के मैच में अधिकतम अंक हासिल करने में गेम चेंजर हो सकता है।
अफगानिस्तान टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज, रियाज हसन, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, नांगेयालिया खारोटे, अल्लाह गजनफर, फजलहक फारूकी, गुलबदीन नैब, दरविश रसूली, नवीद जादरान , फरीद अहमद मलिक, अब्दुल मलिक, बिलाल सामी
ये भी पढ़िए- IND vs BAN: 'सोये हुए हैं सब लोग,' भारत-बांग्लादेश टेस्ट में रोहित शर्मा को आया गुस्सा, जमकर लगाई क्लास
दक्षिण अफ्रीका टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, रीज़ा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, ब्योर्न फोर्टुइन, नकाबा पीटर, नंद्रे बर्गर , लुंगी एनगिडी, लिज़ाद विलियम्स, जेसन स्मिथ, एंडिले फेहलुकवायो, ओटनील बार्टमैन, एंडिले सिमलेन












Click it and Unblock the Notifications