'धमकाने के लिए दलालों को भेजती है', कौन है PCS अधिकारी Seema Choudhary? मां ने लगाया धोखेबाजी का आरोप

Seema Choudhary: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में तैनात जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) डॉ. सीमा चौधरी इस वक्त न्यूज रूम से लेकर सोशल मीडिया तक पर चर्चित हैं, लोग उनको लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, दरअसल सीमा चौधरी पर उनकी सगी मां ने जमीन हड़पने, धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ केस फाइल किया है, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में हैं।

सहारनपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के निर्देश पर सरसावा थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। इस केस में सीमा चौधरी समेत कुल पांच लोग नामजद हैं। सीमा की मां का नाम मुनेश रानी है, जो कि सहारनपुर जिला अंतर्गत सरसावा थानाक्षेत्र के मीरपुर सीतापुर गांव की रहने वाली हैं।

Seema Choudhary

उनका कहना है कि 'उनकी बेटी डॉ. सीमा चौधरी पैतृक संपत्ति पर जबरन कब्जा करना चाहती है, जब उसे हमने रोका तो उसने अपने रूतबे का फायदा उठाकर कुछ लोकल जमीन दलालों और भूमाफियाओं को संपत्ति पर जबरन कब्जा करने के लिए भेज दिया और मुझे डराया धमकाया।'

'मेरे बैंक अकाउंट में 15 लाख ट्रांसफर किए', मां ने लगाए बेटी पर आरोप

उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि 'उनकी बेटी ने कुछ वक्त पहले उनके नाम पर एक बैक अकाउंट खुलवाया था, जिसे कि हैडिंल वही करती थी,इस अकाउंट का पासबुक, चेकबुक सब कुछ सीमा के पास ही था।अचानक इसमें कुछ दिन पहले 15 लाख रु ट्रांसफर कर दिए गए, जिसकी कोई जानकारी मुझे नहीं दी गई।'

Seema Choudhary

'Seema Choudhary ने जमीन की झूठी खरीद-फरोख्त दिखाने के लिए साजिश रची'

'बल्कि इस रकम को सीमा ने जमीन की झूठी खरीद-फरोख्त दिखाने में प्रयोग किया है, उसने फर्जी दस्तावेज भी बनवाए हैं । जब मुझे इस बारे में पता चला तो मैंने इस पर ऐतराज जताते हुए सीमा से कहा कि वो ऐसा नहीं कर सकती है।'

'मुझ पर सीमा चौधरी ने जबरन प्रापर्टी को बेचने का प्रेशर डाला'

'जिसके बाद सीमा चौधरी की ओर से उन्हें धमकियां दी गईं और जबरन प्रापर्टी को बेचने का प्रेशर डाला गया। मेैने इस बारे में पुलिस में शिकायत की थी लेकिन कोई एक्शन ना होने पर मैं सहारनपुर के डीआईजी सहारनपुर रेंज से मिली तब जाकर ये केस दर्ज हुआ है।'

Seema Choudhary

कौन हैं डॉ.सीमा चौधरी?

आपको बता दें कि डॉ.सीमा चौधरी सोशल मीडिया का भी काफी चर्चित चेहरा हैं, वो साल 2017 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं। पीसीएस से पहले सीमा चौधरी दिल्ली विश्वविद्यालय में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर काम कर चुकी हैं। मौजूदा दौर में वे हापुड़ जिले में जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) के महत्वपूर्ण पद पर तैनात हैं।

पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर हैं सीमा चौधरी

वो पांच भाई-बहन हैं उनकी बड़ी बहन सोनिया और छोटी शालू की शादी हो चुकी है, लेकिन डॉ. सीमा चौधरी ने शादी नहीं की है, उनकी छोटी बहन पूजा मां के साथ रहती है। वहीं भाई इंग्लैंड में पढ़ाई करता है।

Seema Choudhary

पहले भी विवादों में रही हैं डॉ.सीमा चौधरी

मालूम हो कि सीमा इससे पहले भी विवादों में रही हैं। साल 2022 में जब वो गाजियाबाद में जिला पूर्ति अधिकारी थीं, तब राशन आवंटन की प्रक्रिया में कई बड़ी अनियमितताएं पाई गई थीं, तब भी इन पर करप्शन का आरोप लगा था।

डॉ.सीमा चौधरी ने क्या कहा?

अपने ऊपर लगे आरोपों को जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा चौधरी ने सिरे से खारिज करते हुए इन्हें पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि इस दर्ज मामले के संदर्भ में उन्हें कोई ठोस जानकारी नहीं है और उनके अपनी मां के साथ हमेशा से बेहद मधुर संबंध रहे हैं।

यह पढ़ें:Love Story: कांग्रेस के इस हिंदू नेता की पत्नी हैं पारसी, पहली नजर में हुआ था प्यार, तोड़ी धर्म की दीवार
यह पढ़ें:Love Story: कांग्रेस के इस हिंदू नेता की पत्नी हैं पारसी, पहली नजर में हुआ था प्यार, तोड़ी धर्म की दीवार
यह पढ़ें:Ketan Agrawal: केतन को धक्का किसने दिया? सिया उगलेगी सच! पुलिस ने मांगी पॉलीग्राफ टेस्ट की परमिशन
यह पढ़ें:Ketan Agrawal: केतन को धक्का किसने दिया? सिया उगलेगी सच! पुलिस ने मांगी पॉलीग्राफ टेस्ट की परमिशन
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+