महिला टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारी इनामी राशि, हारने वाली टीम को भी करोड़ों रुपये, रकम में 10 फीसदी वृद्धि

ICC Women T20 World Cup 2026 Prize Money: महिला टी20 वर्ल्ड कप अपने अंतिम पड़ाव पर आ गया है। इसमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिलाओं के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। होस्टिंग देश को घरेलू फैंस का पूरा सपोर्ट रहने वाला है। इस बीच जीत दर्ज करने वाली टीम को भारी धन राशि इनाम के तौर पर मिलने वाली है।

इस बार कुल प्राइज पूल में की गई भारी बढ़ोतरी ने पूरी दुनिया के खेल प्रेमियों और महिला क्रिकेटरों का दिल जीत लिया है। वैश्विक संस्था ने इस बार कुल इनामी राशि के लिए करीब 8.76 मिलियन डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में लगभग 73 करोड़ रुपये से अधिक का एक बड़ा प्राइज पूल रखा है।

ICC Women T20 World Cup 2026 Prize Money

10 प्रतिशत की रिकॉर्ड बढ़ोतरी, चैंपियन टीम होगी मालामाल

आईसीसी द्वारा जारी आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार यह नया प्राइज पूल संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित हुए साल 2024 के पिछले टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले पूरे 10 प्रतिशत अधिक है। इस बार टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली टीम को इनाम के रूप में 2.34 मिलियन डॉलर यानी करीब 19.5 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि दी जाएगी।

सेमीफाइनल की टीमों को कितनी राशि?

इसके साथ ही फाइनल मुकाबले में उपविजेता रहने वाली टीम को भी मायूस होने की जरूरत नहीं है क्योंकि उसे भी इनाम के रूप में 1.17 मिलियन डॉलर यानी करीब 9.7 करोड़ रुपये की मोटी रकम मिलेगी। सेमीफाइनल में हारकर बाहर होने वाली दोनों टीमों को भी आईसीसी की तरफ से 675,000 डॉलर यानी करीब 5.6 करोड़ रुपये प्रति टीम दिए जाएंगे।

हारने वाली टीमों की चांदी

इस पॉलिसी के तहत प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी 12 टीमों को कम से कम 247,500 डॉलर यानी लगभग 2.06 करोड़ रुपये मिलने हैं, चाहे उनका प्रदर्शन कैसा भी रहा हो। इसके अतिरिक्त ग्रुप स्टेज में प्रत्येक व्यक्तिगत मैच जीतने पर टीमों को 31,154 डॉलर यानी करीब 26 लाख रुपये का बोनस इनाम अलग से दिया जा रहा है।

पुरुषों की तुलना में कम इनामी राशि

पुरुष टीम की तुलना में देखा जाए, तो यह रकम कम है। इसी साल पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने खिताबी जीत दर्ज की थी। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में ख़िताब जीतने वाली भारतीय टीम को करीबन 27.48 करोड़ रुपये मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+