मंगेतर को खाई में धकेलने वाली सिया का कैमरों के सामने गंदा इशारा, अब 'क्लासमेट' की एंट्री से खुला खूनी राज!

Siya Goyal ketan agarwal Death Case: पुणे का हाई-प्रोफाइल केतन अग्रवाल मर्डर केस इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। मंगेतर की हत्या के आरोप में पुलिस कस्टडी में मौजूद सिया गोयल ने गुरुवार (2 जुलाई) को मीडिया के कैमरों की तरफ फिंगल दिखाकर एक अजीब और आपत्तिजनक इशारा किया। सोशल मीडिया पर इस बर्ताव का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग पूछ रहे हैं कि आखिर इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद भी लड़की के चेहरे पर कोई शिकन क्यों नहीं है?

इस केस में एक और नया ट्विस्ट आया है, एक ऐसे युवक का नाम सामने आना, जिसे चेतन चौधरी का क्लासमेट बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि सिया के प्रेमी चेतन चौधरी के क्लासमेट को केतन के मर्डर की सारी जानकारी थी। यही वजह है कि यह मामला अब सिर्फ दो आरोपियों तक सीमित नहीं दिख रहा, बल्कि जांच एजेंसियां यह समझने की कोशिश कर रही हैं कि क्या इस पूरी साजिश की जानकारी किसी तीसरे व्यक्ति को भी पहले से थी।

Siya Goyal ketan agarwal Death Case

कैमरों के सामने सिया का फिंगर दिखाना, आखिर किसे था यह इशारा?

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कैमरों के सामने सिया का फिंगर दिखाना वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 2 जुलाई को पुणे ग्रामीण पुलिस सिया गोयल को जांच के सिलसिले में उसके पुणे स्थित मार्केट यार्ड वाले घर लेकर पहुंची। पुलिस वहां कथित तौर पर उन कपड़ों की बरामदगी के लिए गई थी, जिन्हें सिया ने 18 जून, यानी घटना वाले दिन पहना था।

जब पुलिस उसे घर से बाहर लेकर निकली तो मीडिया पहले से वहां मौजूद था। इसी दौरान कैमरों में एक ऐसा दृश्य कैद हुआ जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी। वीडियो में सिया कैमरों की तरफ देखते हुए मि**** फिंगर दिखाती नजर आई। कुछ सेकंड का यह इशारा इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया।

Siya Goyal ketan agarwal Death Case

हालांकि पुलिस ने इस व्यवहार पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन कहा जा रहा है कि सिया ने ये इशारा मीडिया वालों के लिए किया है। जांच अधिकारियों का पूरा ध्यान फिलहाल हत्या के मामले से जुड़े सबूतों और घटनाक्रम को जोड़ने पर है। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस इशारे को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच के दौरान सिया के घर की तलाशी ली गई। वहां से वे कपड़े बरामद किए गए, जिन्हें उसने 18 जून को लोहागढ़ किले पर जाने के दौरान पहनने का दावा किया गया है। अब इन कपड़ों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश करेंगी कि क्या इनसे ऐसा कोई वैज्ञानिक सबूत मिल सकता है जो पहले से मौजूद डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों से मेल खाता हो।

Siya Goyal ketan agarwal Death Case

केतन अग्रवाल मर्डर केस में तीसरा किरदार कौन है?

न्यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक पुणे ग्रामीण पुलिस की जांच में अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट आया है। पुलिस को एक ऐसे युवक का पता चला है जो मुख्य आरोपी चेतन चौधरी का क्लासमेट है। यह लड़का मूल रूप से महाराष्ट्र के बीड जिले का रहने वाला है और फिलहाल पुणे के बालेवाड़ी में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है।

पुलिस सोर्स का कहना है कि सिया और चेतन ने केतन को रास्ते से हटाने के अपने खौफनाक प्लान के बारे में इस दोस्त को पहले ही बता दिया था। आरोपियों ने उसे 18 जून को वारदात वाले दिन लोहागढ़ किले पर साथ चलने को भी कहा था, लेकिन वह नहीं गया। फिलहाल पुलिस ने इस युवक को हिरासत में लिया है और उससे लगातार पूछताछ कर रही है।

Siya Goyal ketan agarwal Death Case

केतन मर्डर से पहले ली थी 'क्राइम पेट्रोल' की ट्रेनिंग

जांच में यह चौंकाने वाली बात भी सामने आई है कि सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए टीवी सीरियल 'क्राइम पेट्रोल' का सहारा लिया था। दोनों ने यूट्यूब और टीवी पर इस शो के कई एपिसोड्स देखे ताकि वे यह समझ सकें कि मर्डर के बाद पुलिस की नजरों और जांच एजेंसियों के जाल से कैसे बचना है।

हालांकि वे कानून की आंखों में धूल झोंकने में नाकाम रहे। हिरासत में लिए गए क्लासमेट ने पुलिस को बताया है कि उसने सिया और चेतन को इस गलत रास्ते पर न जाने की सलाह दी थी, लेकिन दोनों के सिर पर इश्क का भूत सवार था। केतन की मौत के बाद चेतन सबसे पहले इसी दोस्त से मिलने पहुंचा था।

पुलिस के मुताबिक, यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था बल्कि इसके पीछे बहुत ठंडे दिमाग से की गई प्लानिंग थी। सिया और चेतन ने मई के महीने में ही पुणे के लुल्लानगर इलाके में एक क्लब के पास पहाड़ी जैसी जगह पर बाकायदा इस बात की रिहर्सल की थी कि किसी इंसान को चट्टान से नीचे कैसे धक्का दिया जाता है।

पुणे ग्रामीण पुलिस सिया को उसी जगह लेकर गई, जहां उसने उस स्पॉट की पहचान की। पुलिस अब डिजिटल डेटा और मोबाइल लोकेशन के जरिए उस तारीख का पता लगाने में जुटी है जब यह खौफनाक रिहर्सल की गई थी।

केतन अग्रवाल मर्डर केस में अब तक क्या-क्या सामने आया है?

केतन अग्रवाल और सिया की सगाई 11 फरवरी को हुई थी और नवंबर में दोनों की शादी होने वाली थी। केतन को ट्रैकिंग का शौक था और सिया ने इसी का फायदा उठाया।

  • 31 मई (पहला आइडिया): केतन ने सिया से लोहागढ़ किले पर ट्रैकिंग के लिए चलने को कहा। यहीं सिया के दिमाग में मर्डर का पहला आईडिया आया।
  • 5 जून (पासपोर्ट चोरी): दोनों का बाली (इंडोनेशिया) जाने का ट्रिप प्लान था। सिया इस ट्रिप को रद्द करना चाहती थी, इसलिए उसने केतन का पासपोर्ट ही गायब कर दिया।
  • 14 जून (पहली नाकाम कोशिश): सिया, केतन को लेकर लोहागढ़ किले पहुंची। वहां उसने केतन को धक्का दिया, लेकिन किस्मत से वह एक पेड़ के सहारे अटक गया। जब केतन ने पूछा तो सिया ने बहाना बनाया कि वहां सांप था और वह उसे बचा रही थी।
  • 18 जून (खौफनाक अंत): सिया ने प्री-वेडिंग शूट का बहाना बनाकर केतन को फिर से लोहागढ़ किले बुलाया। इस बार उसका बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी भी पीछे-पीछे पहुंच गया। जैसे ही केतन पहाड़ियों की तरफ देखने लगा, दोनों ने मिलकर उसे गहरी खाई में धकेल दिया।

सच उगलवाने के लिए अब होगा पॉलीग्राफ टेस्ट

पुणे ग्रामीण पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री को पूरी तरह सुलझाने के लिए वडगांव मावल कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पुलिस ने अदालत से सिया गोयल और चेतन चौधरी का पॉलीग्राफ (झूठ पकड़ने वाला) टेस्ट कराने की इजाजत मांगी है।

कोर्ट जल्द ही दोनों आरोपियों को नोटिस जारी कर उनकी सहमति दर्ज करेगी। इसके साथ ही पुलिस ने सिया के घर से वे कपड़े भी बरामद कर लिए हैं जो उसने वारदात के दिन पहने थे। इन कपड़ों को फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। पुलिस के पास इस समय भारी मात्रा में चैट्स, कॉल रिकॉर्ड्स और डिजिटल सबूत मौजूद हैं जिनका मिलान किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+