AFG vs PAK: गुरबाज ने निकाला पाकिस्तान का धुआं, 21 साल की उम्र में जड़ा पांचवां वनडे शतक

AFG vs PAK: अफगानिस्तान के ओपनर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज लगातार प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। उनके बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली हैं, वह 151 रन बनाकर आउट हुए।

अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने के बाद गुरबाज का प्रदर्शन लगातार बेहतरीन रहा है। वह 21 की उम्र के हैं और वनडे में पांचवां शतक जड़ने में सफल रहे हैं। महज 23 मैचों में गुरबाज के बल्ले से 5 वनडे शतक आए हैं। यह दर्शाता है कि वह आने वाले समय में दमदार बल्लेबाज बनकर निकलेंगे।

gurbaz1

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में वह ज्यादा तेज नहीं खेले लेकिन अपनी पारी को निरंतर आगे बढ़ाते चले गए। गुरबाज ने 122 गेंदों का सामना करते हुए शतक पूरा कर लिया। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 3 बेहतरीन छक्के देखने को मिले। पाकिस्तानी गेंदबाज उनको आउट करने के लिए तरसते रहे।

गुरबाज के साथ क्रीज पर दूसरे ओपनर बल्लेबाज इब्राहिम जादरान भी टिके। जादरान ने भी बेहतरीन बैटिंग करते हुए अर्धशतक जमा दिया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 227 रनों की भागीदारी देखने को मिली। जादरान ने भी कुछ आकर्षक शॉट जड़े। जादरान 80 रन बनाकर आउट हो गए। बाद में वह 151 गेंदों में 151 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने कुल 14 चौके 3 छक्के जड़े।

एक समय ऐसा लग रहा था कि अफगानिस्तान की टीम 350 तक का स्कोर हासिल कर लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गुरबाज अरु जादरान के आउट होने के बाद रन नहीं बन पाए और अफगानिस्तान की टीम 5 विकेट पर 300 रनों का स्कोर ही हासिल कर पाई।

शाहीन शाह अफरीदी ने अपने 10 ओवरों में 58 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा नसीम शाह को भी एक सफलता मिली। उसामा मीर के खाते में भी एक विकेट आया। पहले एकदिवसीय मुकाबला जीतकर पाकिस्तान सीरीज में आगे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+