AFG vs PAK: 'फारुकी चीटर' के नारे लगा पाकिस्तानी फैन्स ने की हदें पार, ICC के नियमों को माना गलत
Farooqi cheater chanting: पाकिस्तान ने दूसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान को 1 विकेट से हराते हुए तीन मैचों की सीरीज पर कब्जा जमा लिया था। रोमांचक मैच में पाकिस्तान को नसीम शाह ने अंतिम ओवर में जीत दिलाई थी। फजलहक फारुकी ने अंतिम ओवर में नॉन स्ट्राइक छोर पर शादाब खान को रन आउट किया था।
नियमों के मुताबिक़ शादाब को रन आउट करना बिलकुल सही था लेकिन पाकिस्तान के फैन्स मानते हैं कि फारुकी ने चीटिंग करते हुए यह काम किया था। हालांकि आईसीसी के नियमों के तहत ही अम्पायर ने शादाब को रन आउट दिया था। तीसरा वनडे शनिवार को खेला जा रहा है, इसमें फारुखी को चीटर बताया गया।

तीसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तानी टीम पहले बैटिंग करते हुए खेल रही थी। क्राउड में से आवाजें आई और फारुकी को चीटर बताया गया। 'फारुकी चीटर' के नारे लगते हुए साफ़ देखे जा सकते हैं। इसका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो गया गया है।
दूसरे वनडे में शादाब खान ने पाकिस्तान के लिए 35 गेंदों में 48 रनों की तूफानी पारी खेली थी। अफगानिस्तान की टीम मैच पर पकड़ा मजबूत होने के बाद भी हार गई थी। एक समय 12 गेंद में 27 रन पाक टीम को चाहिए थे। इसके बाद मामला अंतिम ओवर में 11 रनों तक आ गया था।
शादाब खान को फारुकी ने अंतिम ओवर की पहली गेंद करते हुए रन आउट कर दिया था। पहले इसे मांकडिंग और कहा जाता था लेकिन अब इसे नॉन स्ट्राइक छोर पर रन आउट माना जाता है। हालांकि इस रन आउट के बाद भी पाक टीम जीत गई। नसीम शाह ने चौका जड़ते पाकिस्तान को जीत दिला दी।
पाकिस्तान को नसीम शाह ने इसी तरह एक बार पहले भी जीत दिलाई थी। पिछले साल हुए एशिया कप में शारजाह में पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीमें सामने-सामने थीं और पाक टीम एक विकेट से जीत गई। नसीम शाह क्रीज पर थे।












Click it and Unblock the Notifications