AFG vs PAK: अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच जोरदार टक्कर, जानें ODI सीरीज का शेड्यूल

Afghanistan vs Pakistan, ODI Series Schedule: वर्ल्ड कप से पहले तैयारी करने के लिए एशिया कप 2023 एक बेहतरीन माध्यम है। एशियाई टीमों के लिए प्रैक्टिस का एक शानदार मंच है। भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए एशिया की पांच टीमें क्वालीफाई करने में सफल रही हैं। सभी एशिया कप का हिस्सा हैं।

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें एशिया कप में खेल रही हैं लेकिन नेपाल के अलावा अन्य पाँचों टीमें वर्ल्ड कप में भी खेलेंगी। अफगानिस्तान और पाकिस्तान ने दो कदम आगे जाते हुए एशिया कप 2023 की तैयारी का रास्ता भी निकाल लिया।

Afghanistan vs Pakistan

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। एशिया कप से ठीक पहले ये मुकाबले खेले जाएँगे। अहम बात यह भी है कि इस सीरीज में मेजबान टीम अफगानिस्तान है। अफगानिस्तान की टीम होस्ट करेगी लेकिन मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे।

अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान ODI सीरीज का शेड्यूल

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज 22 अगस्त को होगा। इस सीरीज का पहला मुकाबला हम्बनटोटा के महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा वनडे मैच इसी मैदान पर खेला जाएगा और यह 24 अगस्त को होगा। तीसरा और अंतिम वनडे मैच 26 अगस्त को आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलम्बो में खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार ये मैच दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे।

अफगानिस्तान की टीम

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फ़ारूक़ी, अब्दुल रहमान, मोहम्मद सलीम सफ़ी, वफ़ादार मोमंद।

पाकिस्तान की टीम

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, सऊद शकील, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, तैय्यब ताहिर, मोहम्मद हारिस, फहीम अशरफ, मोहम्मद वसीम।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+