AFG vs NZ: न्यूजीलैंड टीम नहीं कर पाई नोएडा में आज प्रैक्टिस, जानिए ऐसा क्या हो गया
AFG vs NZ: न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीमें पहली बार टेस्ट क्रिकेट में दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है। सोमवार को ग्रेटर नोएड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच सीरीज में महज एक ही टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा।
कीवी टीम की कप्तानी टिम साउदी के हाथों में है। मुकाबले से एक दिन पहले न्यूजीलैंड को अभ्यास करना था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इसका मलाल उनको शायद होगा। अब सीधा मुकाबला ही शुरू होना है। कीवी टीम मैच की पूर्व संध्या पर अभ्यास के लिए स्टेडियम आई थी।

हालांकि प्रैक्टिस नहीं हो पाई क्योंकि मैदान पर जबरदस्त बारिश हो रही थी। बारिश तेज थी इस वजह से कीवी टीम का अभ्यास सेशन भी धुल गया। ब्लैककैप्स के एक्स हैंडल से इस बारे में एक पोस्ट भी किया गया। इसमें बारिश से ढके मैदान की फोटो पोस्ट की गई।
नोएडा में ज्यादा बारिश का मतलब है कि आज ट्रेनिंग संभव नहीं हो पाई। कल अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के पहले दिन के खेल के लिए फिंगर क्रॉस। न्यूजीलैंड में मुकाबला शाम 4 बजकर 30 मिनट पर लाइव रहेगा।
इससे पहले दोनों टीमों के कप्तानों ने फोटो सेशन कराया। ट्रॉफी के साथ फोटो खींचे गए। इससे पहले रात को कीवी टीम के लिए अफगान क्रिकेट बोर्ड ने डिनर का आयोजन भी किया था। अफगानिस्तानी टीम की मेहमाननवाजी में कोई कमी नहीं रखी गई है।
फैन्स के लिए भी इस मैच में ख़ुशी की बात यह है कि टिकट्स के लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। दर्शकों को मैच के टिकट फ्री में ही दिए जाएंगे। टिकटों के लिए नोएडा में अलग-अलग जगह काउंटर लगाए गए थे। स्टेडियम के बाहर भी काउंटर लगाया गया था। ऐसे में फैन्स की बल्ले-बल्ले हो गई। भारत में यह मुकाबला फैनकोड पर लाइव देखा जा सकता है। टॉस सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर होगा।












Click it and Unblock the Notifications