AFG vs NZ: न्यूजीलैंड टीम टेस्ट के लिए भारत पहुंची, अफगान टीम ने किया जोरदार स्वागत
Afghanistan vs New Zealand: अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलने के लिए भारत दौरे पर आई है। टिम साउदी की कप्तानी वाली टीम ग्रेटर नोएडा में मुकाबला खेलने वाली है। भारत आने के बाद टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया है। टीम के होटल पर भी स्वागत को लेकर कुछ बातें लिखी गई थीं।
कीवी टीम के स्वागत के लिए लिखा गया कि न्यूजीलैंड टीम का अफगानी गर्मजोशी से स्वागत, ब्लैक कैप्स का स्वागत है। इस पर दोनों टीमों की तस्वीरें भी प्रदर्शित की गई थी। न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों का उनके होटल में फूलों की पंखुड़ियों से स्वागत किया गया।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस दिल को छू लेने वाले स्वागत का एक वीडियो शेयर किया है। ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड पर 9 सितंबर से शुरू होने वाला यह टेस्ट मैच अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला है।
न्यूजीलैंड के कुछ खिलाड़ी टीम के आने से पहले ही भारत में थे। वे चेन्नई सुपर किंग्स की पहल सुपर किंग्स अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे थे, जो तमिलनाडु और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित होती है। सीएसके से जुड़े रचिन रविंद्र ने इस अवसर का उपयोग अपनी टीम के साथी सियर्स के साथ प्रशिक्षण लेने के लिए किया।
अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के बाद न्यूजीलैंडकी टीम 16 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भारत का सामना करेगी। इसके बाद वे तीन टी20 और तीन एकदिवसीय मैचों के लिए श्रीलंका का दौरा करेंगे।
पीठ की चोट के कारण अफ़ग़ानिस्तान की टीम राशिद खान के बिना खेलेगी। उनकी अनुपस्थिति में हशमतुल्लाह शाहिदी टीम की कमान संभालेंगे। एसीबी ने आगामी टेस्ट मैच के लिए 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। 28 अगस्त को भारत पहुंचने के बाद से ही टीम कड़ी ट्रेनिंग कर रही है।
इस दौरे के लिए न्यूजीलैंड टीम में टिम साउदी (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, टॉम लैथम (उपकप्तान), डेरिल मिशेल, विल ओ'रुरके, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, बेन सियर्स, केन विलियमसन और विल यंग शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications